KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर की शादी को लेकर चर्चा में हैं। आकांक्षा की शादी से पहले हुए संगीत समारोह में आलिया भट्ट ने जमकर डांस किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मुंबई में आयोजित इस प्राइवेट संगीत सेरेमनी में आलिया भट्ट अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर को सपोर्ट करने पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘कल हो ना हो’ के सुपरहिट गाने ‘माही वे’ पर शानदार डांस परफॉर्मेंस दी। वीडियो में आलिया के साथ आकांक्षा की बहन अनुष्का रंजन कपूर भी नजर आ रही हैं।
अनुष्का रंजन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खास पल का वीडियो शेयर किया, जिसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तेजी से वायरल होने लगी। वीडियो में स्टेज पर आकांक्षा रंजन कपूर, अनुष्का और आलिया भट्ट साथ दिखाई दे रही हैं। डांस की शुरुआत ‘कौन है वो जिसने मुड़कर मुझे नहीं देखा’ गाने से होती है, जिसके बाद तीनों ‘माही वे’ पर जमकर डांस करती नजर आती हैं।
शरण शर्मा संग शादी के बंधन में बंधेंगी आकांक्षा
आकांक्षा रंजन कपूर जल्द ही अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत करने जा रही हैं। वह फिल्ममेकर शरण शर्मा के साथ शादी करने वाली हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं और साल 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस कपल ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा है और लाइमलाइट से दूर रहने की कोशिश की है।
शुक्रवार 10 जुलाई को मुंबई में हुए संगीत समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर आलिया भट्ट के अलावा अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर समेत कई सितारे नजर आए।
आलिया के डांस ने जीता फैन्स का दिल
आलिया भट्ट को डांस करते देख उनके फैन्स काफी खुश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनके इस अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आलिया इससे पहले अंशुला कपूर के रिसेप्शन में भी शामिल हुई थीं, जहां अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह के डांस ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट हाल ही में फिल्म ‘अल्फा’ में नजर आई हैं। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन अवतार दिखाया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। हालांकि, फिल्म को उम्मीद के मुताबिक प्रतिक्रिया नहीं मिली और बॉक्स ऑफिस पर इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई है।