आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आलिया भट्ट ने जमकर की मस्ती, गर्ल गैंग संग शेयर की अनदेखी तस्वीरें

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने अपनी खास दोस्त और एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर की शादी की कुछ खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ नजर आ रही हैं। शादी के फंक्शन की ये झलकियां सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं।

आलिया ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “This. Just this.” तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी दोस्तों के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं और दुल्हन आकांक्षा के साथ उनकी खास बॉन्डिंग भी साफ दिखाई दे रही है।

बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पर प्यार लुटाती दिखीं आलिया

शेयर की गई तस्वीरों में आलिया भट्ट अपनी दुल्हन बनी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर को किस करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों की यह प्यारी तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है।

एक अन्य फोटो में आलिया अपनी गर्ल गैंग के साथ दुल्हन आकांक्षा को घेरकर पोज देती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों से दोनों की सालों पुरानी दोस्ती और मजबूत रिश्ता देखने को मिल रहा है।

शादी में आलिया के लुक्स ने खींचा ध्यान

आकांक्षा रंजन कपूर की शादी में आलिया भट्ट के अलग-अलग लुक्स ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। एक्ट्रेस पर्पल रंग के कॉर्सेट ब्लाउज और साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आईं।

इसके अलावा शादी के दिन आलिया ने ग्रे कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने बालों का बन बनाया और स्टाइलिश ईयररिंग्स पहने। उनका सिंपल लेकिन रॉयल अंदाज फैंस को काफी पसंद आया।

आलिया का मल्टीकलर साड़ी वाला लुक भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने साड़ी को बेहद स्टाइलिश तरीके से ड्रेप किया था।

चार साल की डेटिंग के बाद आकांक्षा और शरण ने की शादी

बता दें कि आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म निर्देशक शरण शर्मा ने 11 जुलाई को मुंबई में शादी की थी। दोनों ने बेहद निजी समारोह में अपने अपार्टमेंट में शादी रचाई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आकांक्षा और शरण करीब चार साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। शादी में परिवार और करीबी दोस्तों ने ही हिस्सा लिया, जिसमें आलिया भट्ट समेत कई खास मेहमान शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *