अक्षय कुमार ने दिया परिणीति चोपड़ा को शादी का शानदार गिफ्ट, एक्टर की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और खिलाड़ी अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मिशन रानीगंज- द ग्रेट भारत रेस्क्यू’ को लेकर चर्चा में हैं| कुछ समय पहले ही फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया| वहीं अब एक्टर ने परिणीति को उनकी शादी का खास तोहफा देते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जो काफी वायरल हो रहा है|

अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जिसमें एक्टर के साथ परिणीति चोपड़ा भी दिख रही हैं| इस तस्वीर को शेयर करते हुए अक्षय ने कैप्शन में लिखा कि प्यार से बढ़कर कुछ भी #कीमती नहीं है @parineetichopra, कल आने वाले आपके विशेष दिन के लिए यह एक उपहार है| 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में #मिशनरानीगंज के साथ भारत के सच्चे नायक की कहानी देखें|

शेयर की गई इस तस्वीर में दोनों एक्टर्स काफी शानदार लग रहे हैं| परिणीति चोपड़ा लाइम ग्रीन कलर की साड़ी पहने बेहद खूबसूरत लग रही हैं| वहीं एक्टर अक्षय भी ऑरेंज कलर के कोट साथ खाकी कलर की पैंट पहने एकदम बिंदास लग रहे हैं| शेयर की गई तस्वीर में अक्षय-परिणीति को हग करते हुए पोज देते दिख रहे हैं| इस पोस्ट पर सभी यूजर्स अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं| यूजर्स द्वारा ये तस्वीर काफी ज्यादा पसंद की जा रही है|

About Post Author