अक्षय खन्ना या फहाद फासिल… सलमान खान की अगली फिल्म में कौन बनेगा विलेन?

KNEWS DESK – बॉलीवुड के भाईजान Salman Khan इन दिनों अपनी अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। उनकी पिछली फिल्म Sikandar साल 2025 की ईद पर रिलीज हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी। अब सलमान अपनी नई फिल्म को लेकर पूरी तरह फोकस्ड हैं, जिसे निर्देशक Vamshi Paidipally बना रहे हैं और निर्माता Dil Raju इस प्रोजेक्ट पर बड़ा दांव लगा रहे हैं।

फिल्म का वर्किंग टाइटल फिलहाल SVC63 बताया जा रहा है। सेट पर पहुंचते ही खुद सलमान खान ने अपनी तस्वीर शेयर कर इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह बढ़ा दिया था। खबरों के मुताबिक, फिल्म में उनके अपोजिट Nayanthara फीमेल लीड के तौर पर नजर आ सकती हैं।

विलेन के लिए दो बड़े नाम रेस में

काफी समय से चर्चा थी कि मेकर्स इस फिल्म के लिए किसी दमदार साउथ स्टार को विलेन बनाना चाहते हैं। अब दो बड़े नाम सामने आए हैं—एक तरफ Akshaye Khanna और दूसरी ओर Fahadh Faasil।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म का पहला शेड्यूल पूरा हो चुका है और अब दूसरे शेड्यूल की तैयारी चल रही है। हालांकि, अब तक विलेन की कास्टिंग फाइनल नहीं हो पाई है। प्रोड्यूसर दिल राजू और डायरेक्टर दोनों एक्टर्स के साथ बातचीत कर रहे हैं।

स्क्रिप्ट को चाहिए दमदार फेस-ऑफ

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी में ऐसे विलेन की जरूरत है जो सलमान खान के सामने बराबरी की टक्कर दे सके। फहाद फासिल अपनी इंटेंस एक्टिंग और अनोखी स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जाने जाते हैं, जबकि अक्षय खन्ना अपनी शार्प परफॉर्मेंस और निगेटिव रोल्स में अलग पहचान रखते हैं।

इसी वजह से टीम किसी एक नाम पर फैसला लेने में समय ले रही है। दोनों एक्टर्स की अलग-अलग एनर्जी फिल्म को अलग दिशा दे सकती है, इसलिए मेकर्स जल्दबाजी नहीं करना चाहते।

पहले अरविंद स्वामी का नाम भी आया था

इससे पहले खबरें थीं कि फिल्म में Arvind Swamy को विलेन के रोल के लिए चुना जा सकता है, लेकिन बाद में इस पर कोई ठोस अपडेट सामने नहीं आया। अब फोकस पूरी तरह अक्षय खन्ना और फहाद फासिल पर आ गया है।

बताया जा रहा है कि मनाली शूटिंग शेड्यूल के बाद पूरी यूनिट हैदराबाद जाएगी। हैदराबाद लेग शुरू होने से पहले विलेन का चयन बेहद जरूरी है, क्योंकि सलमान और विलेन के बीच फेस-ऑफ वाले अहम सीन्स वहीं शूट किए जाएंगे।

अगर अक्षय खन्ना इस फिल्म के लिए फाइनल होते हैं, तो यह सलमान खान और अक्षय की दूसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों Salaam-e-Ishq में साथ नजर आ चुके हैं। हालांकि उस फिल्म में दोनों के बीच कोई सीधा सीन नहीं था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *