अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ की एडवांस बुकिंग में 26 करोड़ से ज्यादा की कमाई

KNEWS DESK- अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और जयदीप अहलावत स्टारर ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने रिलीज से दो दिन पहले ही ‘दृश्यम 2’ के फाइनल एडवांस बुकिंग कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म के चार दिनों के शोज के लिए अब तक 26.58 करोड़ रुपये के टिकट बुक हो चुके हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 3 बजे तक ब्लॉक सीट के साथ फिल्म की एडवांस बुकिंग 26.58 करोड़ रुपये पहुंच गई थी। वहीं, ब्लॉक सीट को हटाकर यह आंकड़ा 19.30 करोड़ रुपये है। इसके मुकाबले ‘दृश्यम 2’ की फाइनल एडवांस बुकिंग 6.93 करोड़ रुपये रही थी और फिल्म के करीब 1.27 लाख टिकट बिके थे।

‘दृश्यम 3’ की पहले दिन की एडवांस बुकिंग 14.08 करोड़ रुपये रही, जिसमें ब्लॉक सीट के बिना यह आंकड़ा 11.58 करोड़ रुपये है। दूसरे दिन 6.65 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 5.48 करोड़ रुपये और चौथे दिन 36.88 लाख रुपये की बुकिंग हुई है। ब्लॉक सीट हटाने पर दूसरे दिन की बुकिंग 4.24 करोड़, तीसरे दिन 3.17 करोड़ और चौथे दिन 30.33 लाख रुपये है।

फिल्म के अब तक 7.61 लाख टिकट बिक चुके हैं, जबकि ब्लॉक सीट हटाने पर टिकटों की बिक्री 5.38 लाख है। यह बुकिंग 26,197 शोज के लिए हुई है और ऑक्यूपेंसी करीब 12 फीसदी बताई गई है।

एडवांस बुकिंग के मामले में महाराष्ट्र सबसे आगे है। यहां ब्लॉक सीट के साथ 4.57 करोड़ रुपये और बिना ब्लॉक सीट 3.94 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं। दिल्ली में ब्लॉक सीट के साथ 3.27 करोड़ और बिना ब्लॉक सीट 2.76 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है। इसके बाद गुजरात, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल का नंबर है।

‘दृश्यम 2’ ने रिलीज के पहले दिन 18.15 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई 342.31 करोड़ रुपये रही थी। अब ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *