अजय देवगन की शैतान ने पांच दिन में निकाला अपना बजट, जानें फिल्म का कलेक्शन

KNEWS DESK – अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है| फिल्म को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| शैतान बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है| फिल्म के रिलीज के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| आपको बताते हैं कि फिल्म ने अबतक कितनी कमाई कर ली है|

Ajay Devgn: Shaitaan Box Office Day 4: सोमवार को औंधे मुंह गिरी Ajay Devgn  की फिल्म, कमाए केवल इतने करोड़ | बॉक्स ऑफिस News, Times Now Navbharat

अजय देवगन की शैतान

‘शैतान’ एक साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म है| शैतान में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| एक्टर के किरदार को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं| फिल्म ने शानदार कमाई की है| लेकिन रिलीज के पांचवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट आई है|

फिल्म का चौथे दिन का कलेक्शन 

शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी| फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में 15.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 19.18 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है| शैतान ने तीसरे दिन 20.74 करोड़ का बिज़नेस किया था| चौथे दिन फिल्म ने मात्र 7 करोड़ का बिज़नेस किया था| वहीं अब फिल्म के पांचवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| शैतान ने पांचवें दिन 6.50* करोड़ का बिजनेस किया है| वहीं अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 69.44 करोड़ हो गया है| शैतान 60-65 करोड़ के बीच बनी है| फिल्म ने अपना पूरा बजट निकल लिया है|

शैतान को अजय देवगन एफ फिल्म, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है। शैतान का निर्देशन विकास बहल ने किया है| फिल्म की सभी जमकर तारीफ कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें –  उत्तराखंड: जिला खनन न्याश की धनराशि को लेकर दायर याचिका पर HC में हुई सुनवाई

About Post Author