अजय देवगन की शैतान को रिलीज से पहले लगा झटका, फिल्म पर सेंट्रल बोर्ड ने चलाई कैंची,

KNEWS DESK – अजय देवगन की फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है| फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन किया है| सीबीएफसी ने U/A सर्टिफिकेट दे दिया है लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म का एक सीन काट दिया है और 4 बदलाव किये हैं| आपको बताते हैं कि फिल्म में क्या बदलाव किये गए हैं|

Shaitaan Teaser: काले जादू के खौफनाक खेल में फंसे Ajay Devgn, Jyotika... Madhavan ने रचा शैतानी खेल - shaitaan teaser ajay devgn jyothika trapped in black magic trap set by r madhavan

अजय देवगन की शैतान 

अजय देवगन की शैतान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है| फिल्म में जहां एक तरफ अजय देवगन लीड रोल में हैं| वहीं दूसरी तरफ आर माधवन नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं| रिलीज से पहले फिल्म पर सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने कुछ बदलाव किये हैं| फिल्म का एक सीन काट दिया है और 4 बदलाव किये हैं|

सेंट्रल बोर्ड ने किये बदलाव 

रिपोर्ट्स के मुताबिक बोर्ड ने फिल्म में वॉइस ओवर डिस्क्लेमर लगाने को बोला है कि ये फिल्म किसी भी तरह के जादू टोने को सपोर्ट नहीं करती है| साथ ही फिल्म से एब्यूसिव शब्द हटाने के लिए बोला है| वहीं फिल्म के ट्रेलर में खून दिखाया गया है| जिसके लिए सीबीएफसी ने मेकर्स से ऐसे 25 प्रतिशत सीन्स हटाने के लिए कहा है, और फिल्म में लिकर को लेकर भी मैसेज एड करने को बोला है|

132 मिनट की होगी फिल्म  

शैतान का रन टाइम अब 132 मिनट का हो गया है| फिल्म में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| फिल्म को कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक डायरेक्ट कर रहे हैं| वहीं इस फिल्म को अजय देवगन ही प्रोड्यूस कर रहे हैं|

यह भी पढ़ें – उत्तराखंड: मिशन 2024 के तहत महिला मोर्चा ने रैली का किया आयोजन, सैकड़ों की तादाद में पदाधिकारी कार्यकर्ता रहे उपस्थित

About Post Author