अजय देवगन की शैतान ने की शानदार एडवांस बुकिंग, जानें ओपनिंग डे पर कितना कमा सकती है फिल्म

KNEWS DESK – अजय देवगन इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म शैतान को लेकर चर्चा में बने हुए हैं| फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी| फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गयी है| फिल्म ने एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन किया है| इस फिल्म में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है|

Ajay Devgn की हॉरर थ्रिलर फिल्म Shaitaan की अडवांस बुकिंग हुई शुरू, पहले ही  दिन बंपर

अजय देवगन की शैतान 

अजय देवगन की शैतान का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं| फिल्म का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है| फिल्म में जहां एक तरफ अजय देवगन लीड रोल में हैं| वहीं दूसरी तरफ आर माधवन नेगेटिव रोल में नजर आ रहे हैं| वहीं अब फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गयी है| फिल्म एडवांस बुकिंग में अच्छा कलेक्शन कर रही है|

शैतान ने की शानदार एडवांस बुकिंग 

फैन्स में फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है| जिसका अंदाज़ा फिल्म की एडवांस बुकिंग से लगाया जा सकता है| सोमवार को यानी बुकिंग के पहले दिन फिल्म के कुल 7700 टिकट्स बिक चुके हैं| जहां एक तरफ PVR के लिए 6100 टिकट्स बिक चुके हैं| तो वहीं दूसरी तरफ सिनेपोल्स में फिल्म के 1600 टिकट्स बिक गए हैं| शैतान की रिलीज के 4 दिन और बचे हैं| ऐसे में फिल्म की एडवांस बुकिंग में अभी और उछाल देखने को मिल सकता है| एडवांस बुकिंग के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 40-50 करोड़ के बीच में कमा सकती है|

शैतान के साथ कोई और फिल्म रिलीज नहीं हो रही है, तो फिल्म को किसी भी बड़ी फिल्म का सामना नहीं करना पड़ेगा जोकि फिल्म के लिए फायदेमंद साबित होगा| शैतान 8 मार्च 2024 को महाशिवरात्रि के मौके पर रिलीज हो रही है|

यह भी पढ़ें – प्रदर्शन के लिए छह मार्च को दिल्ली पहुंचेंगे देशभर से किसान

About Post Author