अजय देवगन की ‘शैतान’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, जानें दूसरे दिन का कलेक्शन

KNEWS DESK – अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म शैतान 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म को यूजर्स से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है| शैतान का दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है| आपको फिल्म का कलेक्शन बताते हैं|

Shaitaan Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 'शैतान' का राज, अजय देवगन की फिल्म पर हुई नोटों की बरसात - Shaitaan Box Office Collection Day 1 R Madhavan Ajay Devgn Jyothika

अजय देवगन की शैतान

शैतान में अजय के आलावा आर माधवन और साउथ की मशहूर एक्ट्रेस ज्योतिका भी लीड रोल में है| शैतान में आर माधवन ने विलेन की भूमिका निभाई है| फिल्म में आर माधवन के नेगटिव रोल ने खूब सुर्खियां बटोरी हैं| फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं| ‘शैतान’ फिल्म एक साइकॉलोजिकल हॉरर फिल्म है, जिसमें अजय देवगन एक पिता का किरदार निभाते दिखाई दे रहे हैं, जिनकी बेटी की जान खतरे में है|शैतान को अजय देवगन एफ फिल्म, जियो स्टूडियोज और पैनोरमा स्टूडियोज के बैनर तले देवगन, कुमार मंगत पाठक और अभिषेक पाठक ने प्रोड्यूस किया है।

फिल्म का कलेक्शन 

बीते दिन अजय देवगन की ‘शैतान’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गयी है| फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (एनबीओसी) में 15.21 करोड़ रुपये कमाए हैं। रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने 18.25 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया है| इन आंकड़ों में अभी बदलाव हो सकता है| वहीं शैतान का अबतक का टोटल कलेक्शन 33 करोड़ हो गया है| फिल्म का बजट 60 से 65 करोड़ है|

फैन्स ने की तारीफ 

अजय देवगन की शैतान की फैन्स जमकर तारीफ कर रहे हैं फिल्म में अजय और आर माधवन ने शानदार एक्टिंग की है| शैतान बने आर माधवन ने अपनी एक्टिंग से फैन्स का दिल जीत लिया है| वहीं अजय का परफेक्ट फैमली मैन वाला किरदार दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है|

यह भी पढ़ें – उत्तर प्रदेश: पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- ‘आजमगढ़ के विकास ने भारत की नींद उड़ा दी…’

About Post Author