अभिषेक बच्चन की कबड्डी टीम को चीयर करती नजर आईं ऐश्वर्या-आराध्या, अमिताभ बच्चन भी हुए शामिल

KNEWS DESK- एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं| कहा जा रहा था कि दोनों अलग हो चुके हैं लेकिन कपल का अब एक वीडियो सामने आया है, जो इन अफवाहों को जवाब देता नजर आ रहा है| ये वीडियो प्रो कबड्डी लीग का है, जिसमें ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ नजर आ रही हैं| वीडियो में अमिताभ बच्चन भी दिख रहे हैं|

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है| इसमें ऐश्वर्या राय अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स को सपोर्ट करती नजर आ रही हैं| स्टार स्पोर्ट्स इंडिया ने ये वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चन फैमिली जयपुर पिंक पैंथर्स की जर्सी पहने नजर आ रही है| वीडियो में आराध्या, ऐश्वर्या, अमिताभ और अभिषेक टीम को चीयर करते नजर आ रहे हैं| सभी काफी खुश और एक्साइटेड दिख रहे हैं| वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन मैच देखने के लिए आए और जयपुर पिंक पैंथर्स ने मैच जीता|

बता दें कि 2022 में भी ऐश्वर्या और आराध्या अभिषेक बच्चन की टीम को सपोर्ट करते हुए नजर आए थे| इस साल अमिताभ बच्चन भी इसमें शामिल हुए| इससे पहले बच्चन फैमिली को आराध्या बच्चन के स्कूल के एनुअल फंक्शन में एक साथ देखा गया था| मालूम हो कि अभिषेक और ऐश्वर्या 2007 में शादी के बंधन में बंधे थे| अब उनकी एक बेटी हैं, जिनका नाम आराध्या है|

About Post Author