करण जौहर के शो में डेटिंग कंफर्म करने के बाद पहली बार शिखर पहाड़िया संग नजर आईं जाह्नवी कपूर, देखें ये वीडियो

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर के शिखर पहाड़िया को डेट करने की ख़बरें काफी समय से सामने आ रही हैं| वहीं हाल ही में करण जौहर का चैट शो कॉफ़ी विद करण सीजन 8 का लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर संग पहुंचीं थीं| इस दौरान जाह्नवी ने शिखर के साथ अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया| वहीं अब वायरल हो रही क्लिप के बाद पहली बार जाह्नवी और शिखर को बोनी कपूर, ख़ुशी कपूर और वेदांग रैना के साथ देखा गया|

एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जाह्नवी कपूर और ख़ुशी को कैज़ुअल एथलीजर में एक बिल्डिंग से बाहर निकलते देखा जा सकता है| उनके बाद शिखर और वेदांग भी बाहर आते हैं| इस दौरान शिखर ने चेकर्ड शर्ट पहनी हुई थी| वहीं वेदांग ने भी सफेद टी-शर्ट और स्वेटपैंट में अपने लुक को कैज़ुअल रखा था|

आपको बता दें कि कॉफ़ी विद करण 8 के लेटेस्ट प्रोमो में करण ने जाह्नवी कपूर से पूछा था, अपनी स्पीड-डायल लिस्ट में तीन लोगों के नाम बताएं| इस दौरान जाह्नवी ने तुरंत जवाब देते हुए कहा- पापा, खुशू और शिखू| हालांकि ये बोलने के बाद जाह्नवी को तुरंत एहसास हुआ कि उन्होंने शिखर पहाड़िया को भी मेंशन कर दिया है| इसके बाद अब खबरें फैल रही हैं कि जाह्नवी ने शिखर संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म कर दिया है| मालूम हो कि जाह्नवी-शिखर को अक्सर एकसाथ स्पॉट किया जाता है|

About Post Author