शादी के बाद गौरी स्प्रैट संग हनीमून पर निकले आमिर, ऑस्ट्रेलिया पहुंचे कपल

KNEWS DESK – बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर ने हाल ही में अपनी तीसरी शादी की है। 5 जुलाई को आमिर खान ने अपने बांद्रा स्थित घर पर बेहद निजी समारोह में गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाई।

शादी के कुछ दिनों बाद ही आमिर खान अपनी नई नवेली पत्नी गौरी के साथ पहली इंटरनेशनल ट्रिप पर रवाना हो गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आमिर और गौरी ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे हैं, जहां दोनों काम के साथ-साथ फैमिली टाइम भी एंजॉय करने वाले हैं।

शादी के बाद पहली ट्रिप पर आमिर और गौरी

बताया जा रहा है कि आमिर खान और गौरी स्प्रैट शादी के तुरंत बाद मेलबर्न के लिए रवाना हुए हैं। शुरुआत में इस ट्रिप को प्रोफेशनल विजिट माना जा रहा था, लेकिन अब खबर है कि कपल इसे फैमिली हॉलिडे में बदलने की तैयारी में है।

इस खास ट्रिप में आमिर के बच्चे भी उनके साथ मौजूद हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर के बेटे आजाद और गौरी स्प्रैट के बेटे क्विन भी इस यात्रा का हिस्सा हैं।

बच्चों के साथ बिताएंगे क्वालिटी टाइम

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि इस ट्रिप का मकसद सिर्फ घूमना-फिरना नहीं, बल्कि दोनों परिवारों के बीच बॉन्डिंग को मजबूत करना भी है। आमिर खान अपने बेटे आजाद और गौरी के बेटे क्विन के साथ खास वक्त बिताना चाहते हैं।

कहा जा रहा है कि आमिर चाहते हैं कि दोनों बच्चे एक-दूसरे के साथ समय बिताएं और नए रिश्तों को बेहतर तरीके से समझें।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न में शामिल होंगे आमिर

वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान मेलबर्न में आयोजित होने वाले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 2026 में भी शामिल होंगे। उन्हें फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ में शानदार अभिनय के लिए बेस्ट परफॉर्मेंस (मेल) कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है।

इस अवॉर्ड कैटेगरी में आमिर खान के अलावा अहान पांडे, भूमन भार्गव दास, दुलकर सलमान, ममूटी, रणवीर सिंह, ऋषभ शेट्टी और संजय मिश्रा जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न 13 अगस्त से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान फिल्म स्क्रीनिंग, प्रीमियर, पैनल डिस्कशन, मास्टरक्लास और इंडस्ट्री से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *