‘तारक मेहता…’ के फैंस के लिए राहत की खबर! क्या कम होगा जेठालाल का स्क्रीनटाइम? सामने आई सच्चाई

KNEWS DESK – टीवी के सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ को लेकर पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। दावा किया जा रहा था कि शो के मेकर्स अब जेठालाल के किरदार का स्क्रीनटाइम कम करने की तैयारी कर रहे हैं और उनकी जगह नई राजस्थानी फैमिली पर ज्यादा फोकस किया जाएगा। इन खबरों के सामने आने के बाद फैंस भी काफी परेशान हो गए थे।

हालांकि, अब इन सभी अफवाहों पर विराम लग गया है। शो की टीम ने साफ कर दिया है कि जेठालाल के किरदार में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जा रहा है और उनका स्क्रीनटाइम भी पहले की तरह ही रहेगा।

फेक निकली स्क्रीनटाइम कम होने की खबर

शो की टीम ने इन दावों को पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मेकर्स का कहना है कि पिछले 18 सालों से जेठालाल जिस तरह शो का अहम हिस्सा रहे हैं, आगे भी उनकी भूमिका वैसी ही बनी रहेगी।

टीम ने स्पष्ट किया कि दर्शकों के पसंदीदा किरदार के महत्व में कोई कमी नहीं आने वाली है और उनकी मौजूदगी पहले की तरह ही शो की कहानी का केंद्र रहेगी।

नई राजस्थानी फैमिली भी बनी कहानी का हिस्सा

हाल ही में शो में एक नई राजस्थानी फैमिली की एंट्री हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस परिवार में रत्न सिंह बिंजोला, उनकी पत्नी रूपा और उनके दो बच्चे शामिल हैं। रत्न सिंह का किरदार एक्टर कुलदीप गौर निभा रहे हैं, जबकि रूपा के रोल में धरती भट्ट नजर आ रही हैं।

हालांकि, मेकर्स ने साफ किया है कि नई फैमिली की एंट्री का मतलब यह नहीं है कि जेठालाल के किरदार को पीछे किया जाएगा। शो में सभी किरदारों को कहानी की जरूरत के मुताबिक जगह मिलती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *