83 साल पहले आशा भोसले को पहले गाने के लिए मिली थी इतनी फीस, जानकर रह जाएंगे हैरान

KNEWS DESK – संगीत की दुनिया आज एक अमर आवाज को खो चुकी है। आशा भोसले ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया, लेकिन उनका सफर जितना शानदार था, उतनी ही दिलचस्प उसकी शुरुआत भी रही।

10 साल की उम्र में शुरू हुआ सफर

आज से करीब 8 दशक पहले, जब बच्चे खेल-कूद में व्यस्त रहते हैं, उस उम्र में आशा भोसले ने अपने करियर की शुरुआत कर दी थी। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला गाना रिकॉर्ड किया था, जिसने आगे चलकर एक ऐतिहासिक सफर की नींव रखी।

कौन सा था पहला गाना?

उनका पहला गाना 1943 की मराठी फिल्म ‘माझा बाल’ का “चला चला नव बाला” था। यह गाना उन्होंने बेहद साधारण परिस्थितियों में गाया| कहा जाता है कि उस दौर में स्टूडियो की कमी के चलते उन्होंने पेड़ के नीचे खड़े होकर सुबह-सुबह यह रिकॉर्डिंग की थी।

इस गाने के लिए आशा भोसले को सिर्फ 100 रुपये मिले थे, लेकिन वही 100 रुपये उनके लिए किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं थे। यहीं से उनकी मेहनत, संघर्ष और जुनून का सिलसिला शुरू हुआ।

हिंदी सिनेमा में एंट्री

इसके बाद उन्होंने 1948 की फिल्म ‘चुनरिया’ के लिए “सावन आया” गाया, जो उनका पहला हिंदी गीत था। धीरे-धीरे उनकी आवाज ने लोगों के दिलों में जगह बनानी शुरू कर दी।

12 हजार से ज्यादा गानों के साथ आशा भोसले ने संगीत की दुनिया में जो मुकाम हासिल किया, वह इतिहास बन चुका है। उनकी आवाज आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *