नेटफ्लिक्स की 5 ऐसी डॉक्यूमेंट्रीज जिन्हें देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, सच्ची घटना पर आधारित ये कहानियां

KNEWS DESK – आजकल लोग फिल्मों से ज्यादा वेब सीरीज को पसंद करते हैं| OTT पर नई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने का फैन्स इंतजार करते रहते हैं| अआपने OTT पर कई तरह की फिल्में देखी होगी| आज हम आपको  5 ऐसी डॉक्यूमेंट्रीज के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें आपको क्राइम थ्रिलर सस्पेंस … ये सबकुछ मिलेगा| ये सभी डॉक्यूमेंट्रीज सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं| इन डॉक्यूमेंट्रीज को देख आपका दिल दहल जाएगा| ये सारी डॉक्यूमेंट्रीज आपको OTT  प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर मिल जाएंगी |

हाउस ऑफ सीक्रेट्स- द बुराड़ी डेथ

इस डॉक्यूमेंट्री को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं| यह कहानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां एक ही घर में 11 सदस्यों की मौत की जांच होती है|

इंडियन प्रीडेटर- द बुचर ऑफ दिल्ली

इसकी कहानी चंद्रकांत झा नाम के एक सीरियल किलर पर आधारित है| यह कहानी साल 2006-7 की है जब इस शख्स ने कई लोगों की जानें ली थीं| इतना ही नहीं, चंद्रकांत झा ने तिहाड़ जेल के बाहर भी तीन लोगों की सिर काटकर हत्या की थी और उसे जेल के बाहर थोड़ दिया था|

इंडियन प्रीडेटर- मर्डर इन ए कोर्ट रूम

यह डॉक्यूमेंट्री में अक्कू यादव की कहानी दिखाई गई है, जिसने 40 से ज्यादा महिलाओं  का रेप किया था |

मुंबई माफिया पुलिस बनाम अंडरवर्ल्ड

यह एक मस्ट वॉच डॉक्यूमेंट्री है| इसे बेहतरीन तरीके से बनाया गया है, जहां 90 के दशक की कहानी दिखाई गई है| इसमें बताया गया है कि कैसे उस दौर में पूरे मुंबई पर अंडरवर्ल्ड का कब्जा हुआ करता था| फिर बात चाहे बॉलीवुड सितारों की करें या एक सामान्य दुकान की, हर तरफ माफियों का राज था| पुलिस भी इन माफियों से डरती थीं| वहीं इनमें सबसे बड़ा नाम दाउद इब्राहिम का था|

द हंट फॉर वीरप्पन

ये नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग डॉक्यूमेंट्री है| इसमें वीरप्पन को पकड़ने की कहानी दिखाई गई है| यह डॉक्यूमेंट्री  इसी साल 4 अगस्त को रिलीज हुई है| इसमें 4 एपिसोड हैं|

About Post Author