‘3 इडियट्स’ के एक्टर अखिल मिश्रा का निधन, घर में फिसलने से हुई मौत

KNEWS DESK – आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे का रोल निभाकर फेमस हुए एक्टर अखिल मिश्रा का दुखद निधन हो गया है| अखिल मिश्रा की मौत घर में फिसलने की वजह से हुई है| एक्टर की पत्नी सुजैन पति की मौत से सदमे में है| एक्टर की मौत से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है|

अखिल मिश्रा का निधन 

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से शॉकिंग खबर आई है| फिल्म ‘3 इडियट्स’ में लाइब्रेरियन की भूमिका से फेमस हुए एक्टर अखिल मिश्रा की घर में फिसलने से मौत हो गयी| बुधवार दोपहर मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में अचानक पैर फिसलने से अखिल के सिर पर गंभीर चोटें आईं| आनन- फानन में उन्हें अस्पताल ले जाकर एडमिट करवाया गया | एक्टर की चोट गहरी होने के कारण डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए और कुछ घंटों में ही उनकी मौत हो गई| अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट फिल्म शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद गई हुई थीं| सुजैन की मैनेजर ने अखिल के डेथ की खबर को कंफर्म किया है|

कई फिल्मों और टीवी शोज में किया था काम 

अखिल ने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया था| उन्होंने भंवर, उतरन, उड़ान, सीआईडी, श्रीमान श्रीमति, भारत एक खोज, रजनी जैसे शोज किए थे| एक्टर ने डॉन अब्बा, हजारों ख्वाहिशें ऐसी, 3 इडियट्स फिल्मों में काम किया था| इंडस्ट्री में अखिल ने सालों काम किया लेकिन पहचान उन्हें 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के रोल से मिली| सीरियल उतरन में उमेद सिंह बुदेला के रोल में भी उन्हें काफी पसंद किया गया था|

https://www.instagram.com/p/_t-wZ-xN-O/

पति की मौत से सदमे में है सुजैन 

अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट भी पेशे से एक्ट्रेस हैं| पति की मौत से सुजैन सदमे में हैं| अखिल की पहली पत्नी मंजू मिश्रा थीं| 1983 में शादी के बाद दोनों का 1997 में तलाक हो गया था| मंजू से अलग होने के बाद अखिल की लाइफ में सुजैन आईं| अखिल ने सुजैन बर्नेट से 2009 में शादी की| ये उनकी दूसरी शादी थी|

पत्नी संग कई प्रोजेक्ट्स में किया काम 

पति-पत्नी ने साथ में प्रोजेक्ट्स भी किए थे| फिल्म कर्म, टीवी शो ‘मेरा दिल दीवाना’, शॉर्ट फिल्म ‘मजनू की जूलियट’ में उन्होंने स्टेज शेयर किया था| सुजैन कई भाषाओं की फिल्मों-शोज में काम करती हैं| वो सीरियल कसौटी जिंदगी की, सावधान इंडिया, एक हजारों में मेरी बहना है, चक्रवर्ती अशोक सम्राट, ये रिश्ता क्या कहलाता है में दिखी हैं| सुजैन स्क्रीन पर कई बार कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का रोल निभा चुकी हैं|

https://www.instagram.com/p/Cm5xLvOIBEz/?utm_source=ig_embed&ig_rid=5beaf820-29dd-4782-9da8-ba49cfd11a56

सुजैन को हिंदी सिखाते थे एक्टर 

अखिल एक्टिंग कोच भी थे| एक वक्त अपनी जर्मन पत्नी सुजैन बर्नेट को शुद्ध हिंदी सिखाने के लिए उन्होंने अपने करियर को होल्ड पर रखा था| इसका खुलासा एक इंटरव्यू में सुजैन ने किया था| एक्ट्रेस ने बताया था कि कैसे टीवी शो चक्रवर्ती अशोक सम्राट को करते वक्त फ्लूएंसी को लेकर इश्यू हुआ था| तब उनके पति अखिल ने अपना सारा टाइम उनके लिए निकाला| अपने करियर पर ब्रेक लगाकर वो सुजैन को रोजाना हिंदी सिखाते थे|

अखिल का यूं चले जाना फैंस और इंडस्ट्री को स्तब्ध कर गया है| वो चाहे आज इस दुनिया में नहीं है, लेकिन अपने शानदार काम के लिए हमेशा याद किए जाएंगे| फैंस एक्टर के निधन की खबर जानकर दुखी हैं| हर कोई अखिल मिश्रा को नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है|

About Post Author