धमकी मिलने पर सलमान खान को मिला बंदूक लाइसेंस , कार भी हुई बुलेट प्रूफ

धमकी मिलने पर सलमान खान को मिला बंदूक लाइसेंस , कार भी हुई बुलेट प्रूफ

 सलमान खान जो की पूरी इंडस्ट्री पर राज करते है उनको जान से मारने की धमकी मिल रही है।  इसलिए मुंबई पुलिस ने सलमान खान को निजी बंदूक रखने का लाइसेंस दे दिया है। यह लाइसेंस उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी के बाद दिया गया। सलमान खान को रोज मारने की धमकी मिल रही थी इसके साथ काफी और भी सेलिब्रिटी को मारने की धमकी मिल रही थी। सलमान खान ने पुलिस आयुक्त विवेक से बंदूक लाइसेंस का अनुरोध किया था। जबकि वक्त पुलिस ने इसका जोरदार खंडन किया था। पिछले सप्ताह सभी कागजात पूरे होने के बाद रविवार को लाइसेंस दे दिया गया। सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई से गैंग की और से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। इसके बाद सलमान को सतर्क रहने के लिए कहा गया था। इसके साथ सलमान ने अपनी गाड़ी को भी अपग्रेड किया है उन्होंने अपनी गाड़ी लैंड क्रूज़र को भी बुलेट प्रूफ करवाया है। ताकि उनकी लाइसेंस सुरक्षा में कोई कमी ना आ पाए।

सलमान खान और सलीम खान को मौत की धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने बांद्रा पश्चिम आवास पर काफी सुरक्षा भी कड़ी कर दी है। धमकी के साथ एक नोट भी बरामद किया गया था। उस धमकी वाले नोट में लिखा था मई में पंजाब के गायक मूसेवाला की तरह ही आपका भी हाल होगा। मूसेवाला की दिन में बुरी तरह गोलियां मार कर हत्या कर दी थी। यही धमकी सलमान खान को मिल रही थी इसलिए उनकी सिक्युरिटी भी टाइट की गई  थी। खान के ऊपर हिरण को मारने का आरोप था इसलिए वह उनको मारना चाहता था। बिशनोई बहुत गुस्से में था उसने पहले भी सलमान को मारने की धमकी दी थी पर तब इस पर ज्यादा सोचा नहीं गया लेकिन मूसेवाला की इतनी बुरी मौत होने के कारण अब इस धमकी को काफी अहम लिया गया और खान की पूरी सुरक्षा का ध्यान दिया गया।

About Post Author