योगी सरकार ने जारी किया आदेश, 23 अगस्त की शाम को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

KNEWS DESK- योगी सरकार ने 23 अगस्त को यूपी के सभी सरकारी स्कूलों को खोले जाने के आदेश जारी किए| दरअसल, योगी सरकार द्वारा जारी आदेश में बताया कि 23 अगस्त को शाम 5:15 से 6:15 तक सभी सरकारी स्कूल खोले जाएंगे| जिससे कि सभी बच्चे चंद्रयान 3 मिशन का लाइव प्रसारण देख सकें|

इसरो ने कहा है कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल ने चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर के साथ संचार शुरू कर दिया है और ‘लैंडर हजार्ड डिटेक्शन एंड एवाइडेंस कैमरा’ से ली गई चंद्रमा के पिछले हिस्से की तस्वीरें जारी की हैं| इससे पहले रविवार को इसरो ने कहा था कि चंद्रयान-3 के लैंडर मॉड्यूल के बुधवार को शाम करीब 06: 04 मिनट पर चंद्रमा की सतह पर उतरने की उम्मीद है|

स्पेस एजेंसी ने ट्विट करते हुए लिखा कि स्वागत है दोस्त! चंद्रयान-2 आर्बिटर ने चंद्रयान-3 लैंडर मॉड्यूल का स्वागत किया| दोनों के बीच संचार स्थापित हो गया है| एमओक्स के पास अब लैंडर मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए सही रास्ता हैं| बता दें कि एमओएक्स यहां इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क में है| चंद्रयान-2 ऑर्बिटर के साथ चंद्रयान-3 के लैंडर में इंडियन डीप स्पेस नेटवर्क, बड़े एंटेना के नेटवर्क और इसरो द्वारा संचालित संचार सुविधाओं के साथ संचार करने के योग्य है|इसरो ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा|

About Post Author