अजीज कुरैशी का विवादित बयान, कहा-”22 करोड़ मुसलमान में से अगर एक दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं”

KNEWS DESK- मध्य प्रदेश में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के पूर्व राज्यपाल और कांग्रेस नेता अजीज कुरैशी ने एक कार्यक्रम के संबोधन के दौरान बेधड़क बयान दिया है| उन्होंने कहा, देश में 22 करोड़ मुसलमान हैं| एक-दो करोड़ मर भी जाएं तो हर्ज नहीं है|

अजीज कुरैशी ने कहा कि कांग्रेस के कुछ लोग हिंदुत्व की धार्मिक यात्राओं की बात करते हैं| जय गंगा मैया की, जय नर्मदा मैया की नारेबाजी करते हैं| यह बड़े शर्म की बात है, डूब मरने की बात है| उन्होंने आगे कहा कि मुझे कांग्रेस से निकालना हो तो निकाल देना लेकिन पार्टी दफ्तर में मूर्तियां बिठाना डूब मरने की बात है|

अजीज कुरैशी ने कहा, मुझे कोई डर नहीं, निकाल देना पार्टी से| नेहरू के वारिस कांग्रेस के लोग आज धार्मिक यात्राएं निकालते हैं, गंगा मैया की जय बोलते हैं, गर्व से कहो मैं हिंदू हूं| पीसीसी के दफ्तर में मूर्तियां बिठाते हैं, ये डूब मरने की बात है|

अजीज कुरैशी ने विवादित बयान देते हुए कहा कि देश की सभी पार्टियां, जिसमें कांग्रेस भी शामिल है|  उनसे मैं कहना चाहता हूं वह अच्छी तरह समझ लें कि मुसलमान आपका गुलाम नहीं है| मुसलमान क्यों वोट दे आपको, नौकरी आप देते नहीं, पुलिस, सेना, नेवी में आप लेते नहीं फिर क्यों वोट दे मुसलमान आपको| 22 करोड़ मुसलमान में से अगर एक दो करोड़ मर भी जाएं तो कोई हर्ज नहीं| उन्होंने कहा, जब पानी हद से गुजर जाएगा तो मुसलमानों ने हाथों में चूड़ियां नही पहन रखी हैं|

आपको बता दें कि अजीज कुरैशी उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश सहित मिजोरम के राज्यपाल रह चुके हैं| 24 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश सरकार ने उन्हें एमपी उर्दू अकादमी का अध्यक्ष बनाया| 1973 में अजीज कुरैशी ने एमपी में कैबिनेट मंत्री के तौर पर भी कार्य किया|

About Post Author