दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, शिंदे गुट में होंगे शामिल

KNEWS DESK- महाराष्ट्र की राजनीति में कांग्रेस पार्टी को जोरदार झटका लगा है। आपको बता दें कि दिग्गज नेता मिलिंद देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है और खबर ये आ रही है कि वो शिंदे गुट में शामिल होंगे।

सोशल मीडिया पर दी जानकारी

कांग्रेस के पूर्व नेता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “आज मेरी राजनीतिक यात्रा के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन हुआ. इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से मैंने अपना त्यागपत्र दे दिया है. पार्टी के साथ मेरे परिवार का 55 साल पुराना रिश्ता ख़त्म। मैं वर्षों से उनके अटूट समर्थन के लिए सभी नेताओं, सहकर्मियों और कार्यकर्ताओं का आभारी हूं.”

शिंदे गुट में होंगे शामिल

मिलिंद देवड़ा आज रविवार (14 जनवरी) को एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होंगे। उनकी ज्वाइनिंग मुख्यमंत्री आवास पर होगी हालांकि इस तरह की अटकलें पहले भी लगाई जा रहीं थीं कि वो कांग्रेस छोड़कर शिंदे सेना में शामिल हो सकते हैं लेकिन एक दिन पहले ही उन्होंने इन अटकलों को खारिज कर दिया था।

बनाए गए थे सीडब्ल्यूसी के संयुक्त कोषाध्यक्ष

कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान हुआ था तब पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मिलिंद देवड़ा को संयुक्त कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी लेकिन इसके कुछ दिनों बाद ही उन्होंने ये इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी छोड़ने का फैसला कर लिया। मिलिंद देवड़ा के कांग्रेस छोड़ने की वजह इंडिया गठबंधन को बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें-   दिल्ली का तापमान 6 डिग्री से भी नीचे, 10 राज्यों में ऐसा है मौसम…

About Post Author