दिल्ली का तापमान 6 डिग्री से भी नीचे, 10 राज्यों में ऐसा है मौसम…

KNEWS DESK- देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस समय दिल्ली का तापमान शिमला और देहरादून से भी कम है। साथ ही दिल्ली एनसीआर समेत समूचे उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में घना कोहरा छाया रहा। वहीं विजिबिलिटी शून्य हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में ठंड और शीतलहर का दौर रविवार को भी जारी रहेगा। बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में एक सप्ताह से शीतलहर चल रही है। यहां पारा लगातार 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। वहीं अधिकतम तापमान भी 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। इसके अलावा अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हो गया है। ऐसे में दिन के समय भी कंपकंपी छूट रही है।

15 जनवरी से चढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से मौसम थोड़ा बहुत साफ होने की उम्मीद है, लेकिन अगले पूरे सप्ताह ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने दिल्ली एनसीआर में अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ छोटे बच्चों और बुजुर्गों को बाहर निकलने में एहतियात बरतने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री के आसपास रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 6 डिग्री से नीचे था।

इन राज्यों में भी ठंड का कहर

इसी प्रकार उत्तराखंड के देहरादून में भी छह डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया। कोहरे का असर राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी देखा गया लेकिन राजस्थान के रेतीले इलाके में ठंड का असर ज्यादा रहा। इसी प्रकार झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी घने कोहरे के साथ ठंड से लोगों बेहाल नजर आए। मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया है। इसी प्रकार मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और बिहार के अलावा झारखंड में भी अधिकतम 18 डिग्री तो न्यूनतम 7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें-  मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू को लगा बड़ा झटका, मेयर का चुनाव हारी पार्टी

About Post Author