उत्तरप्रदेश: कानपुर के घंटाघर चौराहे पहुंचे राहुल गांधी, जनता को किया संबोधित

KNEWS DESK- राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कानपुर के घंटाघर चौराहे पर पहुंच चुकी है। यहां कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान की प्रगति के लिए सबसे बड़ा क्रांतिकारी कदम लोगों की गिनती जातिगत जनगणना है। इसी से दूध को दूध पानी का पानी हो जाएगा।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा करीब 2 किमी. की दूरी तय करने के बाद घंटाघर चौराहे पर खत्म हो जाएगी और यहीं पर राहुल गांधी ने जनता को संबोधित किया। जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज यानी 21 फरवरी को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उन्नाव से होते हुए कानपुर में प्रवेश किया। तो वहीं दूसरी ओर खबर ये आ रही है कि आगामी 26 फरवरी से 1 मार्च तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर ब्रेक लगेगा क्योंकि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाएंगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जाएंगे विदेश

कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाएंगे क्योंकि लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में राहुल को लेक्चर देना है। जिसके बाद 2 मार्च को लंदन से लौटकर राजस्थान के रास्ते से एमपी में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें कि आगामी 24 और 25 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा करेंगे।

ये भी पढ़ें-  हल्द्वानी हिंसा के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए RSS पदाधिकारियों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

About Post Author