उत्तरप्रदेश: इस विधानसभा सीट पर जल्द हो सकते हैं उपचुनाव, ये लड़ सकते हैं चुनाव

KNEWS DESK- उत्तरप्रदेश की लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान हो सकता है। दरअसल, इस सीट पर विधायक रहे आशुतोष टंडन उर्फ़ गोपाल जी टंडन लंबे समय से बीमार चल रहे थे।  गोपाल जी टंडन का 9 नवंबर को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया, जिसके बाद से यह सीट खाली हो गई है। आशुतोष टंडन कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।

BJP में मौजूद सूत्रों की मानें तो इस सीट पर तीन से चार नामों पर मंथन जारी है। इसमें सबसे पहला नाम लालजी जी टंडन के बेटे और गोपाल टंडन के भाई अमित टंडन का नाम है। अमित टंडन पिछले कुछ दिनों से काफी सक्रिय हैं तो वहीं गोपाल जी टंडन की बीमारी के बाद अमित टंडन ही उनका काम धाम देख रहे थे।

BJP के अंदर चल रहा मंथन

इसके अलावा BJP के अंदर संतोष सिंह के ऊपर भी मंथन चल रहा है। संतोष सिंह इस वक्त मौजूदा समय पर BJP में प्रदेश उपाध्यक्ष के साथ-साथ ब्रज क्षेत्र के प्रभारी हैं। संतोष सिंह इसी विधानसभा के रहने वाले हैं तो वहीं लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र नेता भी रहे हैं। पार्टी के अंदर खाने पूर्व डीसीएम, राज्य सभा सदस्य दिनेश शर्मा को भी इस सीट से चुनाव लड़वाने की चर्चा है क्यों की यह सीट भारतीय जनता पार्टी की सबसे सेफ सीटों में से एक है। वहीं पूर्व में दिनेश शर्मा भी कई बार इस सीट से चुनाव लड़ना भी चाहते थे।

एक और नाम है कार्यकर्ताओं की जुबान पर

BJP संगठन के अंदर चल रहे हैं नाम से इतर BJP के लखनऊ के आम कार्यकर्ताओं की जुबान पर एक और नाम है, यह नाम है नीरज सिंह का। नीरज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के छोटे बेटे हैं। राजनाथ सिंह के केंद्रीय राजनीति में सक्रिय होने के कारण नीरज राजनाथ सिंह के लखनऊ लोकसभा क्षेत्र की जनता की समस्याएं सुनने के साथ साथ लोगों की मदद करते हुए अक्सर पाए जाते हैं। इसके साथ ही लखनऊ में हो रहे राजनीतिक निर्णयों में भी नीरज सिंह को अहमियत दी जाती है। कार्यकर्ता इस सीट से नीरज सिंह को टिकट मिलने की चाह में है।

लखनऊ पूर्वी विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी की सीट मानी जाती है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी का 1991 से कब्जा है। इस सीट पर BJP ने 1991 , 1993, 1996 ,2002, 2007, 2012 ,2017 और 2022 में जीत दर्ज की है। गोपाल टंडन इस सीट से दूसरी बार विधायक थे वही उनके पहले कलराज मिश्र भी इस सीट से विधायक रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें-   स्विगी-जोमैटो की बढ़ी मुश्किलें, मिला 500-500 करोड़ का नोटिस, जानें पूरा मामला

About Post Author