हादसे वाली जगह का केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने किया निरीक्षण, “राहत-बचाव कार्य में लोगों का सहयोग सराहनीय”

KNEWS DESK- बिहार के बक्सर में बड़ा रेल हादसा हो गया है। आपको बता दें कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने हादसे वाली जगह का दौरा किया है। उन्होंने परिचालन बहाली कार्य और बचाव कार्यों का निरीक्षण किया।

राहत-बचाव कार्य में लोगों का सहयोग सराहनीय

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि यहां भयावह दृश्य है। यहां की जनता ने जिस प्रकार से राहत बचाव कार्य में सहयोग किया वह सराहनीय है। यहां के लोगों ने हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं, जिलाअध्यक्ष को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मैंने रेल मंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के कार्यलय तक जानकारी दी। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। आसपास के अस्पतालों को जानकारी दी गई। रेवले की टीम आ चुकी है, हम परिचालन की व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगे हैं। जांच पड़ताल चल रही है।

कामाख्या रेलवे स्टेशन ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

कामाख्या रेलवे स्टेशन के स्टेशन सुपरिटेंडेंट एके सिन्हा ने कहा है कि कामाख्या रेलवे स्टेशन के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, जो 0361-267-4857 है। हर तरह की जानकारी इस हेल्पलाइन नंबर पर उपलब्ध रहेगी। दिल्ली से असम के गुवाहाटी जा रही कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बुधवार रात हादसे का शिकार हो गई।

ये भी पढ़ें-    पूर्व मंत्री सरताज सिंह का भोपाल में निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने हादसे पर जताया दुख

बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि ये बेहद ही दुखी करने वाली खबर है। रेलवे बचाव अभियान चला रहा है, बीजेपी के केंद्रीय मंत्री और पार्टी कार्यकर्ता बचाव अभियान में मदद के लिए वहां मौजूद हैं। हम भगवान से प्रार्थना करते हैं कि सभी सुरक्षित हों।

पटना के अस्पताल अलर्ट पर रखे गए

नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस ट्रेन हादसे को ध्यान में रखते हुए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने AIIMS समेत IGIMS समेत पटना के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। ज्यादातर घायलों को बक्सर और आस-पास के अस्पतालों में भर्ती किया गया है।

ये भी पढ़ें-  बिहार के बक्सर में बड़ा रेल हादसा, नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस की 21 बोगियां पटरी से उतरीं

About Post Author