ZTE Blade A73 5G फोन 5000mAh बैटरी, 90Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानिये फोन की कीमत और फीचर्स

KNEWS DESK- चीन स्मार्टफोन कंपनी ZTE ने अपना नया 5g फोन Blade A73 5G लॉन्च किया है। इसे मलेशिया में पेश किया है। यह फोन कंपनी के जून 2022 में लॉन्च किये गये Blade A72 5G का सक्सेसर है|आइए फोन के बारे में विस्तार में जानते हैं।

कीमत और स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन Blade A73 5G में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 90 हर्ट्ज का रिफ्रेश रेट है। फोन की बैटरी बड़ी है। फोन में Unisoc T760 चिपसेट दिया गया है। फोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है।फोन में एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाला पैनल है। इसमें 90Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह एंड्रॉयड 13 OS के साथ आता है। फोन में 4 जीबी रैम दी गई है। यह 4 जीबी एक्सपेंडेबल रैम को भी सपोर्ट करता है। इसमें 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। फोन में 5000mAh बैटरी दी गई है। प्रोसेसिंग के लिए Unisoc T760 चिपसेट है।  स्मार्टफोन की कीमत लगभग 13 हजार रुपये है। फोन को सिंगल कलर ग्रे में पेश किया गया है।बाकि बाजारों में बिक्री के लिए कब पेश किया जायेगा , इस बारे में अभी कंपनी की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

स्मार्टफोन Blade A73 5G के कैमरा की बात की जाये तो  50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है। यह फोन का मेन कैमरा है। साथ ही 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। जिसके साथ में एलईडी फ्लैश भी है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल सिम, 5जी, WI-FI 802.11ac, Bluetooth 5.2, GPS, NFC, USB-C पोर्ट दिया गया है। इसके साथ 3.5mm हेडफोन जैक दिया गया है।अभी स्मार्टफोन के भारतीय बाजार में पेश होने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गयी है|

About Post Author