आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से Tinder में पार्टनर ढूंढना होगा आसान,जल्द ही नए मेंबरशिप प्लान लॉन्च

knews desk :- Tinder की  पेरेंट कंपनी  Match Group ने अपने नए सब्सक्रिप्शन प्लान का खुलासा किया है। साथ ही कंपनी पार्टनर को चुनने के लिए AI फीचर को tinder में जोड़ने वाली है | जिसकी मदद से पार्टनर ढूंढना होगा |साथ ही एप में लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी शामिल होगी| नए प्लान जेनरेशन Z को ध्यान में रखकर लॉन्च किए जाएंगे।  आपको इस बारे में विस्तार से बताते हैं।

 Tinder जल्द ही नए मेंबरशिप प्लान करेगा लॉन्च :-

ऑनलाइन डेटिंग ऐप Tinder जल्द ही नए मेंबरशिप प्लान लॉन्च करने जा रही है। Match Group की Tinder के ये प्लान हाई-एंड मेंबरशिप प्लान होने वाले हैं, ऐसा अनुमान है। यह साल की तीसरी तिमाही के अंत तक नए फीचर्स के साथ पेश हो सकते हैं। सब्सक्रिप्शन प्लान्स में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। ये नए प्लान जेनरेशन Z को ध्यान में रखकर लॉन्च किए जाएंगे। शुरुआती यूजर्स को पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। यानि वर्तमान में स्टार्टिंग प्लान्स की जो कीमत है, नए प्लान आने के बाद यूजर्स को शुरुआती प्लान्स के लिए पहले से ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। लेकिन सिर्फ पैसे ही नहीं बढ़ाए जा रहे हैं, उसके साथ ही कंपनी की ओर से फीचर्स भी ज्यादा देने की बात कही गई है।

जेनरेशन Z का यूजर मिलेनियल्स की जेनरेशन से अलग :-

मीडिया के अनुसार, कंपनी का कहना है कि जेनरेशन Z का यूजर मिलेनियल्स की जेनरेशन से अलग है। यह डेटिंग को अलग नजरिए से देखता है। जेनरेशन Z को ज्यादा प्रामाणिकता, समावेशिता की जरूरत है। इसी नजरिए को देखते हुए एप उसी तरह का एक्सपीरियंस यूजर को देना चाहती है। कंपनी ने अभी नए मेंबरशिप प्लान्स के बारे में यह साफ नहीं किया है कि यह किन मार्केट्स में रोलआउट किए जाएंगे। इसके साथ ही कौन से एक्सट्रा फीचर्स कंपनी इन प्लान्स में जोड़ने वाली है, इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Tinder ने AI को भी किया शामिल :-

AI से पार्टनर ढूंढना पहले से ज्यादा आसान होगा, साथ ही इसकी मदद से सही कंटेंट सही लोगों तक उपलब्ध होना आसान हो जाएगा। इसके लिए कई टीमें लेटेस्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी एप पर लाने के लिए काम कर रही हैं। इससे पहले टिंडर ने मार्च में भी कुछ नए फीचर्स एप में जोड़े थे। अब यूजर्स को अपना प्रोनाउन चुनने के लिए ज्यादा ऑप्शन दिए गए हैं। एप ने 15 ऑप्शंस उपलब्ध करे हैं , जो कि उनकी सेक्सुअल ओरिएंटेशन और लिंग पर आधारित हैं।

 

About Post Author