दुनिया के टॉप 100 प्रभावशाली लोगों में शामिल हुए रणबीर कपूर, बॉलीवुड से और को नहीं मिली जगह

KNEWS DESK – बॉलीवुड के टैलेंटेड और वर्सेटाइल एक्टर्स में शुमार रणबीर कपूर एक बार फिर चर्चा में हैं। अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना चुके रणबीर ने इस बार एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है, जिसने उन्हें ग्लोबल पहचान के और करीब ला दिया है।

टाइम की टॉप 100 लिस्ट में जगह

रणबीर कपूर को इस साल प्रतिष्ठित “टाइम” मैगज़ीन की दुनिया की टॉप 100 पर्सनालिटीज की सूची में शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में वे बॉलीवुड के इकलौते अभिनेता हैं। इस सूची में दुनियाभर के प्रभावशाली लोगों, बिजनेसमैन, खिलाड़ी, राजनेता और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से जुड़े नाम शामिल होते हैं।

आयुष्मान खुराना ने दी बधाई

इस खास मौके पर Ayushmann Khurrana ने रणबीर कपूर को बधाई दी और उनकी तारीफ करते हुए लिखा कि इंडस्ट्री में कुछ कलाकार विरासत को आगे बढ़ाते हैं, जबकि कुछ अपने काम के दम पर खुद एक विरासत बन जाते हैं, और रणबीर अब उसी श्रेणी में आ चुके हैं।

रणबीर कपूर ने अपने करियर की शुरुआत रोमांटिक फिल्मों से की थी, लेकिन समय के साथ उन्होंने अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर खुद को साबित किया। यही वजह है कि आज वे इंडस्ट्री के सबसे डिमांडिंग एक्टर्स में गिने जाते हैं।

बड़े प्रोजेक्ट्स से भरा है साल

साल 2026 रणबीर कपूर के लिए बेहद खास होने वाला है। वे कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं, जो उनके करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। वे अपनी सुपरहिट फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के दूसरे पार्ट में नजर आएंगे, साथ ही Sanjay Leela Bhansali की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में भी दिखाई देंगे।

4000 करोड़ की ‘रामायण’ में लीड रोल

रणबीर कपूर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भी अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं। करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही इस फिल्म के दो पार्ट होंगे। पहला पार्ट दिवाली 2026 में रिलीज होने की तैयारी में है, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर सिनेमाघरों में आएगा।

देशभर में पहले से ही जबरदस्त फैन फॉलोइंग रखने वाले रणबीर कपूर अब इंटरनेशनल लेवल पर भी अपनी पहचान मजबूत कर रहे हैं। टाइम की इस लिस्ट में शामिल होना उनके करियर का एक बड़ा मील का पत्थर माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *