KNEWS DESK- रक्षाबंधन पर भाई या बहन को हर बार कपड़े, मिठाई या कोई पारंपरिक तोहफा देने के बजाय इस बार कुछ ऐसा गिफ्ट किया जा सकता है, जो लंबे समय तक काम आए। अगर आपके भाई या बहन को टेक्नोलॉजी, म्यूजिक, फिटनेस या होम एंटरटेनमेंट पसंद है, तो बाजार में कई गैजेट्स मौजूद हैं।
बजट के हिसाब से देखें तो 799 रुपये के पावर बैंक से लेकर 11,999 रुपये के स्मार्ट डिजिटल फोटो फ्रेम तक कई विकल्प मिलते हैं। आइए जानते हैं रक्षाबंधन पर किन गैजेट्स को गिफ्ट किया जा सकता है।
799 रुपये का पावर बैंक

कम बजट में उपयोगी गिफ्ट की तलाश है तो यू&i एरियल सीरीज पावर बैंक विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 799 रुपये है। इसमें 10,000mAh बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग दी गई है। स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल करने वाले या अक्सर यात्रा करने वाले भाई-बहन के लिए यह रोजमर्रा में काम आने वाला गिफ्ट हो सकता है।
1,099 रुपये में हेडफोन

म्यूजिक पसंद करने वाले भाई या बहन को लाइने हाइड्रो 8 फाइट सीरीज हेडफोन दिया जा सकता है। इसकी कीमत 1,099 रुपये है। इसमें 90 घंटे तक का म्यूजिक टाइम, लो-लेटेंसी और ईएनसी मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
1,299 रुपये की स्मार्टवॉच

कम कीमत में स्मार्ट गिफ्ट देना चाहते हैं तो लाइने लांसर 19 प्रो स्मार्टवॉच एक विकल्प है। इसकी कीमत 1,299 रुपये है। इसमें ब्लूटूथ कॉलिंग, नोटिफिकेशन, हेल्थ मॉनिटरिंग और एक्टिविटी रिमाइंडर जैसे फीचर्स मिलते हैं।
M,1,790 रुपये के ईयरक्लिप्स

म्यूजिक और ट्रैवल के शौकीन भाई-बहन के लिए यूबॉन जे8 एयर हुक ट्रूली वायरलेस ईयरक्लिप्स अलग तरह का विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 1,790 रुपये है। इसमें 40 घंटे तक का प्लेबैक, टाइप-सी फास्ट चार्जिंग और एचडी साउंड दिया गया है। इसका क्लिप-स्टाइल डिजाइन इसे पारंपरिक ईयरबड्स से अलग बनाता है।
2,999 रुपये में वायरलेस ईयरबड्स
अगर आपका भाई या बहन बेहतर साउंड क्वालिटी पसंद करता है तो जस्ट कोर्सेका सैवेज वायरलेस ईयरबड्स गिफ्ट किए जा सकते हैं। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसमें इमर्सिव साउंड, डीप बास और वायरलेस इस्तेमाल की सुविधा दी गई है।
3,999 रुपये की स्मार्टवॉच

फिटनेस और स्मार्ट गैजेट्स पसंद करने वालों के लिए जस्ट कोर्सेका स्काईस्पोर्ट स्मार्टवॉच एक विकल्प है। इसकी कीमत 3,999 रुपये है। इसमें 2.01 इंच एचडी डिस्प्ले, ब्लूटूथ कॉलिंग, हार्ट रेट मॉनिटरिंग और कई स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं।
6,550 रुपये से कॉफी मेकर

अगर भाई या बहन कॉफी के शौकीन हैं तो बोरोसिल ब्रूमेट एस्प्रेसो कॉफी मेकर दिया जा सकता है। इसकी कीमत करीब 6,550 से 6,990 रुपये तक है। इसमें 800W पावर, 3.5 बार प्रेशर और एक बार में चार कप तक एस्प्रेसो बनाने की क्षमता बताई गई है। इसमें दूध फ्रोथ करने के लिए स्टीम वैंड भी दिया गया है।
6,999 रुपये का फिटनेस बैंड

फिटनेस पर ध्यान देने वाले भाई या बहन के लिए यूबॉन एसडब्ल्यू-211 मैक्सफिट स्मार्ट फिटनेस बैंड विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 6,999 रुपये है। इसमें लंबी बैटरी लाइफ के साथ स्ट्रेस मॉनिटरिंग, एचआरवी ट्रैकिंग, हार्ट रेट और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
7,349 रुपये का वायरलेस स्पीकर

म्यूजिक और पार्टी के शौकीनों के लिए यू&i चिल सीरीज वायरलेस स्पीकर एक खास गिफ्ट हो सकता है। इसकी कीमत 7,349 रुपये है। इसमें 150W आउटपुट, टीडब्ल्यूएस कंपैटिबिलिटी और वायरलेस माइक्रोफोन दिया गया है। बिल्ट-इन व्हील्स की वजह से इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ले जाया जा सकता है।
8,499 रुपये का स्मार्ट प्रोजेक्टर
फिल्में और गेमिंग पसंद करने वाले भाई-बहन को एक्सइलेक्ट्रॉन टेक्नो प्लस एंड्रॉयड 14 स्मार्ट होम प्रोजेक्टर दिया जा सकता है। इसकी कीमत 8,499 रुपये है। इसमें 1080p नेटिव रिजॉल्यूशन, 4K सपोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मिलते हैं। घर पर मूवी देखने का अनुभव बेहतर बनाने के लिए यह एक अलग तरह का टेक गिफ्ट हो सकता है।
11,999 रुपये का डिजिटल फोटो फ्रेम

अगर आप रक्षाबंधन पर भावनात्मक और टेक्नोलॉजी से जुड़ा गिफ्ट देना चाहते हैं तो एक्सइलेक्ट्रॉन 15.6 इंच वाई-फाई डिजिटल फोटो फ्रेम विकल्प हो सकता है। इसकी कीमत 11,999 रुपये है। इसमें फुल एचडी में फोटो और वीडियो देखने के साथ वाई-फाई और ऐप के जरिए नई तस्वीरें शेयर करने की सुविधा दी गई है।
बजट और पसंद के हिसाब से चुनें गिफ्ट
रक्षाबंधन पर गिफ्ट चुनते समय सबसे जरूरी है कि वह सामने वाले की पसंद और जरूरत के हिसाब से हो। म्यूजिक लवर के लिए ईयरबड्स या हेडफोन, फिटनेस पसंद करने वालों के लिए स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड, जबकि मूवी लवर के लिए प्रोजेक्टर बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं कम बजट में पावर बैंक या हेडफोन जैसे गैजेट रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।