KNEWS DESK – बॉलीवुड की डिंपल क्वीन प्रीति जिंटा भले ही लंबे समय से अपने पति और बच्चों के साथ लॉस एंजिल्स में रह रही हों, लेकिन आज भी उनका देसी अंदाज और अपनी जड़ों से जुड़ाव साफ झलकता है। 51 साल की उम्र में भी प्रीति न सिर्फ एक्टिव लाइफ जी रही हैं, बल्कि इन दिनों वह अपने किचन गार्डन को लेकर भी चर्चा में हैं।
घर पर ही उगाईं फल-सब्जियां
काम की व्यस्तता के बावजूद प्रीति जिंटा अपने घर के ‘किचन गार्डन’ को पूरा समय दे रही हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने गार्डन की झलक साझा की है, जिसमें उन्होंने बताया कि वह घर पर ही ऑर्गेनिक फल और सब्जियां उगा रही हैं।
https://www.instagram.com/reels/CnTmuVxBz7L/
उनके गार्डन में सेब, शिमला मिर्च, टमाटर, हरी मिर्च और संतरे जैसे फल-सब्जियां उगते हुए दिखाई देते हैं। प्रीति का कहना है कि बाजार से सब्जियां खरीदने की बजाय अब वह खुद अपने घर में ताजी सब्जियां उगाना पसंद करती हैं।
तीन साल बाद मिला ‘पिंक लेडी एप्पल’
प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्होंने अपने गार्डन में ‘पिंक लेडी एप्पल’ का पेड़ लगाया था, जिसे फल देने में करीब तीन साल लग गए। लंबे इंतजार के बाद जब पेड़ पर सेब लगे तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
एक्ट्रेस ने भावुक होकर बताया कि वह अक्सर अपने पेड़ से कहती थीं—“प्लीज, मुझे कुछ सेब दे दो।” अब जब पेड़ पर फल आए हैं तो यह उनके लिए खास पल बन गया है।
https://www.instagram.com/p/CDQi3Z2F6lF/
मां से मिली खेती की सीख
प्रीति जिंटा ने यह भी बताया कि उन्हें बागवानी और सब्जियां उगाने की प्रेरणा अपनी मां से मिली है। हिमाचल से जुड़ी अपनी यादों को ताजा रखने के लिए उन्होंने लॉस एंजिल्स में भी मिनी गार्डन तैयार किया है।
जल्द बड़े पर्दे पर वापसी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रीति जिंटा जल्द ही सनी देओल की फिल्म ‘1947’ में नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिलहाल एक्ट्रेस अपने परिवार और शौकों को समय दे रही हैं।
लॉस एंजिल्स में बना उनका यह किचन गार्डन न सिर्फ उनकी लाइफस्टाइल दिखाता है, बल्कि यह भी बताता है कि व्यस्त जीवन के बीच भी प्रकृति और जड़ों से जुड़ाव बनाए रखा जा सकता है।