ऑस्कर्स 2026 : भारत में कब और कहां देखें ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी, प्रियंका चोपड़ा बनेंगी प्रेजेंटर

KNEWS DESK – मनोरंजन जगत के सबसे बड़े महाकुंभ कहे जाने वाले ऑस्कर्स अवॉर्ड्स की वापसी हो रही है। हर साल दुनिया भर के कलाकार इस ग्लोबल अवॉर्ड सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस अवॉर्ड को जीतने के लिए कलाकारों की होड़ रहती है और दुनिया के कोनों से श्रेष्ठ कलाकार अपनी दावेदारी पेश करते हैं।

इस साल 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 15 मार्च 2026 को लॉस एंजेलिस के डॉल्बी थिएटर्स में किया जाएगा। सिनर्स और वन बैटल आफ्टर अनदर जैसी फिल्मों के बीच बेस्ट फीचर फिल्म की जंग देखने को मिल सकती है।

भारत में कब और कहां देखें ऑस्कर्स 2026

भारत में ऑस्कर्स सेरेमनी 16 मार्च 2026 को सुबह 4:30 बजे लाइव देखी जा सकती है। इसे जियो प्लस हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। टीवी दर्शक स्टार मूवीज पर सुबह 4:30 बजे इसे लाइव देख सकते हैं। अगर कोई इवेंट मिस कर देता है, तो स्टार मूवीज पर रात 9 बजे रिपीट टेलिकास्ट उपलब्ध होगा।

इस साल ऑस्कर्स की रेस में कौन सी फिल्में

इस साल 10 फिल्मों को बेस्ट फीचर फिल्म की कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया है। इनमें शामिल हैं:

  • फ्रैंकस्टीन
  • एफ1
  • हैमनेट
  • मार्टी सुप्रीम
  • वन बैटल आफ्टर अनदर
  • सिनर्स
  • द सीक्रेट एजेंट
  • सेंटिमेंटल वैल्यूज
  • ट्रेन ड्रीम्स
  • बुगोनिया

अब देखने वाली बात होगी कि इनमें से कौन सी फिल्म बेस्ट मूवी का ऑस्कर्स जीतती है।

भारत की दावेदारी और प्रियंका चोपड़ा का योगदान

इस साल भारत की कोई फिल्म बेस्ट फीचर फिल्म के लिए नॉमिनेशन में जगह नहीं बना सकी। तन्वी द ग्रेट, कांतारा, महावतार नरसिम्हा और होमबाउंड जैसी फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, लेकिन नॉमिनेशन नहीं मिला।

हालांकि, वैश्विक स्तर पर भारत का दबदबा बना रहेगा क्योंकि प्रियंका चोपड़ा इस इवेंट में प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आएंगी। ऑस्कर्स 2026 का यह आयोजन न केवल फिल्म प्रेमियों के लिए रोमांचक होगा, बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गर्व का पल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *