KNEWS DESK – प्रयागराज महाकुंभ से जुड़ी मोनालिसा और फरमान खान की कथित लव स्टोरी में बड़ा मोड़ आ गया है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इस मामले को उलझा दिया था, लेकिन अब उस वीडियो का सच सामने आ चुका है, जिससे पूरे मामले की तस्वीर साफ होने लगी है।
फर्जी वीडियो ने बढ़ाई थी परेशानी
दरअसल, एक वीडियो में खुद को फरमान खान बताने वाले युवक ने दावा किया था कि मोनालिसा घर से भाग गई है। इस वीडियो के वायरल होते ही हड़कंप मच गया। परिवार परेशान हो गया और पुलिस भी एक्टिव हो गई। मामला इतना बढ़ा कि अलग-अलग राज्यों की पुलिस को भी इसमें दखल देना पड़ा।
सामने आई असली पहचान
जांच का दबाव बढ़ने पर वीडियो बनाने वाले युवक ने खुद ही सच कबूल कर लिया। उसने अपनी पहचान अरविंद कुमार जोशी के रूप में बताई, जो राजस्थान के बालोतरा का रहने वाला है। अरविंद ने माना कि उसने फरमान खान बनकर जो वीडियो बनाया था, वह पूरी तरह फर्जी था।
https://www.instagram.com/reels/DXCctObCI2U/
उसने सफाई देते हुए कहा कि यह वीडियो उसने सिर्फ मनोरंजन और सोशल मीडिया पर फन के लिए बनाया था। हालांकि, बाद में उसे एहसास हुआ कि उसके इस मजाक ने बड़ा विवाद खड़ा कर दिया और कई लोगों को परेशानी में डाल दिया।
https://www.instagram.com/reels/DXDrDzdkX2N/
‘मोनालिसा भागी’ कहानी निकली झूठी
अरविंद ने साफ कर दिया कि मोनालिसा के भागने की बात पूरी तरह मनगढ़ंत थी। यानी जिस खबर ने सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी थी, वह दरअसल एक फेक स्टोरी थी।
असली फरमान की मुश्किलें बरकरार
भले ही वायरल वीडियो फर्जी निकला हो, लेकिन असली फरमान खान के लिए मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। जांच में सामने आया है कि मोनालिसा नाबालिग है। ऐसे में उसके साथ शादी करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आ सकता है।
पुलिस अब ‘नाबालिग से विवाह’ और ‘अपहरण’ जैसे गंभीर आरोपों के तहत कार्रवाई की तैयारी कर रही है। साथ ही, इस मामले में फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गए आरोपों की भी जांच जारी है, जिससे केस और पेचीदा हो गया है।
यह पूरा मामला एक बड़ा सबक भी है कि सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे बनाया गया फर्जी कंटेंट कितनी बड़ी समस्या पैदा कर सकता है। एक वीडियो ने न सिर्फ पुलिस का समय बर्बाद किया, बल्कि परिवार को मानसिक तनाव भी दिया।