KNEWS DESK – रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 का इंतजार पूरी दुनिया में जोर-शोर से हो रहा है। पहले पार्ट को मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद, दर्शक अब इसके दूसरे पार्ट से भी बड़ी उम्मीदें लगाए हुए हैं। फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।
लेकिन रिलीज से केवल 4 दिन पहले, फिल्म विवादों में आ गई है। सिख समुदाय ने फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर असंतोष जताया है और इसके खिलाफ लीगल नोटिस जारी किया गया है।
नोटिस किसने और क्यों जारी किया?
सोशल एक्टिविस्ट विकी थॉमस सिंह ने महाराष्ट्र से सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) और मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग को नोटिस भेजा। इसमें फिल्म के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और रणवीर सिंह के खिलाफ सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है।
नोटिस में कहा गया है कि सिख धर्म में तंबाकू और धूम्रपान का सेवन सख्त मना है, और फिल्म में ऐसे सीन्स दिखाना धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है। शिकायतकर्ता ने फिल्म के सभी धूम्रपान वाले सीन, ट्रेलर और पोस्टर्स से हटाने की मांग की है। इसके अलावा, मेकर्स से सिख समुदाय से सामूहिक माफी मांगने की भी अपील की गई है।
ओपनिंग डे की उम्मीदें
धुरंधर 2 को रिलीज से पहले ही पेड प्रिव्यू और एडवांस बुकिंग से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। दर्शकों की नजरें खासतौर पर रणवीर सिंह के डबल अवतार पर हैं। हालांकि इस बार फिल्म में अक्षय खन्ना नहीं हैं, लेकिन पहले पार्ट की तरह ही फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई कर सकती है।