इस बार जेल में मनेगी संजय सिंह की दिवाली, दिल्ली की अदालत ने 24 नवंबर तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

KNEWS DESK- दिल्ली की अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसे आप राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की न्यायिक हिरासत को 24 नवंबर तक बढ़ा दिया है| साथ ही अदालत में पेश करते वक्त उनके वकील ने विकास कार्य के फंड के लिए हस्ताक्षर संबंधित दो सहमति पत्र दाखिल किये थे, जिसके लिए अदालत ने मंजूरी दे दी है|

वहीं मानहानि मामले में पंजाब से प्रोडक्शन वारंट को भी आज अदालत में पेश किया गया| जिस पर कोर्ट ने संजय सिंह को पंजाब के अमृतसर की अदालत में पेश करने की भी अनुमति दे दी है|

वहीं कोर्ट से निकलते वक्त संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल जी को फंसाने की बहुत बड़ी साजिश हो रही है| सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, ये लोग केजरीवाल के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने वाले हैं|

बीते दिनों दिल्ली हाईकोर्ट से राहत न मिलने पर आप के राज्यसभा सदस्य ने सुप्रीम कोर्ट तक अपनी आवाज पहुंचाई| आप नेता ने याचिका में अपनी गिरफ्तारी को अवैध बताया है| आपको बता दें कि ईडी ने बीते महीने 4 अक्टूबर को पूछताछ के बाद संजय सिंह को गिरफ्तार किया था|

About Post Author