बजट सत्र के आखिरी दिन इन मुद्दों पर होगी चर्चा, BJP ने राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

KNEWS DESK- आज यानी 10 फरवरी को संसद में चल रहे बजट सत्र का आखिरी दिन है। साथ ही आज सदन में अहम मुद्दों पर चर्चा होगी। राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि बजट सत्र के आखिरी दिन न तो कोई शून्यकाल और न ही कोई प्रश्नकाल होगा।

राम मंदिर पर हो सकती है चर्चा

बजट सत्र के आखिरी दिन सदन में राम मंदिर पर चर्चा हो सकती है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा है।

राज्यसभा सांसदों के लिए जारी किया व्हिप

सरकार ने अपने सांसदों को व्हिप जारी कर कहा कि सदन में बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण विधायी कार्य चर्चा और पारित करने के लिए लाए जाएंगे। जिसके लिए सभी सांसद सदन में मौजूद रहकर सरकार का समर्थन करें।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था। इस सत्र में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश किया जो कि केंद्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट था।

क्या होता है व्हिप?

व्हिप किसी पार्टी के सदस्यों के लिए वो आदेश है जो उन्हें सदन में मौजूद रहने और वोटिंग के लिए दिया जाता है। व्हिप जारी होते ही पार्टी के सदस्य इससे बंध जाते हैं उन्हें इसे मानना ही पड़ता है। सारी पार्टियां इसके लिए एक सदस्य रखती हैं जो इसे मैनेज करता है और चीफ व्हिप कहलाता है।

बजट सत्र का बढ़ाया गया था समय

संसद में चल रहा बजट सत्र बढ़ाकर 10 फरवरी तक कर किया गया। इस बात की जानकारी खुद राज्यसभा में सभापति जगदीप धनखड़ और लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिरला ने दी साथ ही ये भी बताया कि इस दौरान न तो शून्यकाल होगा और न ही प्रश्नकाल होगा। इस दिन केवल कुछ जरुरी सरकारी कामकाज निपटाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-  Pakistan: इमरान के नाम पर उतरे निर्दलीयों को मिली जीत, पाकिस्तान की आवाम ने इमरान खान पर जताया भरोसा!

About Post Author