मोदी सरनेम मामले पर आए फैसले को लेकर बोले स्वामी प्रसाद मौर्य,कहा-लोकतंत्र की हुई जीत

KNEWS DESK- SC ने मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी है।अब राहुल गांधी की संसद सदस्यता भी बहाल हो सकती है। गांधी को मिली राहत कांग्रेस सहित कई पार्टी के नेताओं के बयान आए है। इसी बीच स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी कहा कि लोकतंत्र की जीत हुई है और लोकतंत्र को कुचलने वाले लोगों के गाल पर करारा चांटा भी लगा है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा है कि निचली अदालत द्वारा दिए गए राहुल गांधी की सजा व सदस्यता समाप्ति पर रोक लगाने सम्बन्धी मा सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत करता हूं।  इस निर्णय से जहां एक ओर राहुल गांधी जी को न्याय मिला वहीं दूसरी ओर देश की जनता का सर्वोच्च न्यायालय के प्रति सम्मान व विश्वास और भी मजबूत हुआ है।  इस निर्णय से न केवल लोकतंत्र की जीत हुई है। अपितु हिटलर शाही तानाशाही व लोकतंत्र को कुचलने वाले लोगों के गाल पर करारा चांटा भी लगा है।

आज नहीं तो कल..कल नहीं तो परसों..सच्चाई की होती है जीत

जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरनेम वाली टिप्पणी से जुड़े आपराधिक मानहानि के मामले में SC से राहत मिलने के बाद कहा है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। राहुल गांधी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज नहीं तो कल, कल नहीं तो परसों सच्चाई की जीत होती ही है। मुझे क्या करना है। उसे लेकर मेरे मन में स्पष्टता है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने लोगों को उनका समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया है।

2 साल की सुनाई गई थी सजा

बता दें कि राहुल गांधी 2019 के  केरल के वायनाड से सांसद चुने गए थे और गुजरात के सूरत की एक अदालत द्वारा राहुल गांधी को मोदी सरनेम मामले में 2 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद लोकसभा सचिवालय ने 24 मार्च 2023 को एक नोटिफिकेशन जारी कर 23 मार्च 2023 से उनकी लोकसभा की सदस्यता को रद्द कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें… राहुल गांधी लड़ सकते हैं 2024 लोकसभा का चुनाव,जानिए क्या है SC के फैसले के मायने?

About Post Author