सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लेटर लिखकर राहुल गांधी को दीं शुभकामनाएं, सोशल मीडिया पर लिखा ये…

KNEWS DESK- समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के अवसर पर मुंबई में आयोजित विपक्षी गुट इंडिया की रैली में शामिल तो नहीं हो सके लेकिन उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर राहुल गांधी के दृढ़ संकल्प की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोग हैं जो ऐसी यात्रा निकाल सकते हैं।

राहुल गांधी ने मुंबई में अपनी 63 दिन की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मध्य मुंबई में डॉ. बीआर अंबेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले थे, लेकिन बाद में अखिलेश यादव इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।

अखिलेश यादव की तरफ से राहुल गांधी को 17 मार्च को लिखे गए पत्र में एसपी प्रमुख ने कहा कि आज आपकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा मुंबई में समाप्त हो रही है। दुर्लभ लोग होते हैं, जो ऐसी ‘यात्रा’ निकाल सकते हैं। आपको हार्दिक बधाई। अखिलेश यादव ने कहा कि आपने ये यात्रा मणिपुर से शुरू की, जो बीजेपी सरकार की विफलता के कारण जल रहा है। आपने उत्तर-पूर्व की तानाशाह सरकार के खिलाफ एक कड़ा संदेश दिया है। पूरी यात्रा के दौरान आप लोगों से मिले। किसानों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों सहित समाज के सभी वर्गों और उनकी समस्याओं को आपने बहुत करीब से जाना।

समाजवादी पार्टी की मुखिया ने आगे कहा कि चुनाव आयोग ने कल चुनाव की घोषणा की। यूपी में 20 मार्च से नामांकन शुरू होगा और इसकी तैयारियों के चलते मैं यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाऊंगा।

ये भी पढ़ें-   कर्नाटक के शिमोगा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली आज, दो दिन में दूसरी बार जनसभा को करेंगे संबोधित

About Post Author