मुंबई के घाटकोपर में होर्डिंग गिरने से अब तक 14 की मौत, 74 अस्पताल में भर्ती

KNEWS DESK-  मुंबई के घाटकोपर इलाके में छेदा नगर जंक्शन पर पेट्रोल पंप पर 100 फुट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो गई और 74 लोग घायल हो गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। मुंबई में मौसम ने अचानक करवट ली। देखते ही देखते तेज धूल भरी आंधी और बारिश की वजह से घाटकोपर में एक भारी भरकम होर्डिंग पास के पेट्रोल पंप पर गिर गया। इस हादसे में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने देर शाम हादसे वाली जगह का दौरा किया। एक अधिकारी के मुताबिक हादसा छेदा नगर जिमखाना के पास शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 57 लोगों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि घायलों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक होर्डिंग के नीचे 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने कहा कि अब तक 62 लोगों को बाहर निकाला गया है, जिनमें से 14 की मौत हो गई है। उन्होंने होर्डिंग गिरने से मरने वाले हर व्यक्ति के परिजनों को 5 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।

मुंबई नगर निगम के कमिश्नर भूषण गगरानी ने कहा कि होर्डिंग अवैध था क्योंकि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इसे लगाने की इजाजत नहीं दी थी। एक अधिकारी की दी जानकारी के मुताबिक, नगर निकाय 40×40 फीट से ज्यादा साइज के किसी भी होर्डिंग की इजाजत नहीं देता है।

सुरक्षा नियमों की अनदेखी हादसे की बड़ी वजह

बता दें कि रेलवे पुलिस कर्मचारी परिसर में लगे होर्डिंग्स पर बीएमसी ने 2 मई 2024 को नोटिस दिया था। जिसमें सुरक्षा नियमों की अनदेखी की बात कही गई थी। बीएमसी कमिश्नर के मुताबिक, नोटिस का तब कोई जवाब नहीं मिला। बीएमसी कभी 40×40 फीट से ज्यादा साइज के किसी भी होर्डिंग की इजाजत नहीं देता है लेकिन ये 120 बाई 120 की है। 3 दूसरी होर्डिंग्स भी हैं, उन्हें हटाने के भी नोटिस दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें-   बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का दिल्ली एम्स में निधन, कैंसर से थे पीड़ित

About Post Author