सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजी दया याचिका, “भारत की बहु बन चुकी हूं”

KNEWS DESK… पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दया याचिका दायर की है। सीमा की दया याचिका का लेटर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यलय पर रिसीव कर लिया गया है। सीमा ने याचिका में कहा है कि वह भारत की बहु बन चुकी है।

दरअसल आपको बता दें कि पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पब्जी वाले प्यार के लिए अपनी पहचान छिपाकर नेपाल के रास्ते भारत में घुसने की खबर आने के बाद से देशभर में बवाल मचा हुआ है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपनी कथित पती सचिन के साथ भारत में ही रहना चाहती है।जानकारी के लिए बता दें कि सीमा हैदर ने भारत की नागरिकता के लिए एक नया दांव चला है। सीमा हैदर के द्वारा भारत की राष्ट्रपति के पास दया याचिका दायर की है जोकि दया याचिका को लेटर राष्ट्रपति आवास पर रिसीव हो गया है। जानकारी ऐसी भी मिल रही है कि सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें… पाकिस्तान में ही सचिन के नाम का मांग में भरा था सिंदूर, UP ATS की जांच में बोली सीमा हैदर

सुप्रीम कोर्ट के वकील एपी सिंह के द्वारा भेजी गई दया याचिका

जानकारी के लिए बता दें कि सीमा हैदर ने जो दया याचिका का लेटर राष्ट्रपति के पास भेजा है उस लेटर में सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से भारत की नागरिकता देने की मांग की है। सीमा ने लेटर में द्रौपदी मुर्मू से अपने 4 बच्चों के साथ भारत में रहने की इजाजत मांगी है। सीमा ने दया याचिका में यह भी बताया है कि उसने अपना धर्म बदल लिया है। अब वो मुस्लिम से दिन्दू बन गई है। सीमा ने अपनी दया याचिका में लिखा है कि वह भारत की बहु बन चुकी है और उसने अपनी सचिन के साथ शादी की फोटो भी भेजी है। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता एपी सिंह की तरफ से राष्ट्रपति को याचिका भेजी गई है। एपी सिंह ने ये कहा कि बहुत से लोगों को भारत की नागरिता दी गई है। फिर वो पाकिस्तानी हों, बांग्लादेशी हों या फिर किसी अन्य देश का हों।

सचिन के लिए सब कुछ छोड़ा

गौरबतल हो कि सीमा हैदर ने अपनी शादी को लेकर बताया है कि, उन्होंने सचिन से नेपाल के काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की। सीमा ने ये भी कहा कि उसने अपना धर्म एक साल पहले ही बदल दिया था और वो हिंदू बन गई थी। सीमा ने कहा कि उसने सचिन के लिए सबकुछ छोड़ दिया है और उसके साथ रहना चाहती है। सीमा ने पाकिस्तान में ही  सचिन के नाम का मांग में सिंदूर लगा लिया था।

यह भी पढ़ें… Seema Haider: पाकिस्तान लौटने पर बोली सीमा हैदर, कहा- ‘मैं जिंदा पाकिस्तान नहीं जाऊंगी, मेरी अर्थी ही जाएगी’

About Post Author