Seema Haider:पाकिस्तानी एक्टर हुमायूं सईद ने सीमा हैदर का किया समर्थन, कहा-”ये सब होता रहता है कोई बड़ी बात नहीं”

KNEWS DESK- पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर अपनी लव स्टोरी को लेकर इस समय लगातार चर्चा में बनी हुई हैं| सचिन मीना और सीमा हैदर की प्रेम कहानी को लेकर भारत में काफी बवाल मचा हुआ है| इस बवाल के दौरान ही पाकिस्तानी एक्टर हुमायूं सईद ने सीमा हैदर का समर्थन किया है| उन्होंने कहा कि ये सब बकवास है| ये सब होता रहता है कोई बड़ी बात नहीं|

हुमायूं सईद ने कहा, भारत में मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं जिन्हें प्यार हुआ शादी की, उनकी वाइफ पाकिस्तानी हैं| पाकिस्तान में भी ऐसी कई महिलाएं हैं जिनके हसबैंड इंडियन हैं| कई सारे लोग हैं जिनके भारत में रिश्तेदार हैं| ये सब होता रहता है| हुमायूं ने बताया कि वो कराची में पैदा हुए लेकिन उनके पिता का भारत से खास रिश्ता है क्योंकि उनके पिता इंदौर में पैदा हुए|

हुमायूं ने कहा कि सोशल मीडिया की वजह से आजकल बातें बहुत फैल जाती हैं| सोशल मीडिया का दौर है, किसी खबर को कोई भी रंग दिया जा सकता है| किसी ने गलत बात कर दी तो वो बात उछल जाती है| जो गलत बात होती है वो ज्यादा दूर तक जाती है| जो पॉजिटिव बात होती है वो दब जाती है| मैं यही कहूंगा कि ये सब बकवास है| हुमायूं ने आगे कहा कि दोनों देशो के आर्टिस्ट तो मिलकर काम करना चाहते हैं लेकिन राजनीति की वजह से ऐसे हालात आ जाते हैं कि काम भले ही साथ ना कर पाएं लेकिन लोगों का एक दूसरे से मिलना जुलना नहीं बंद होना चाहिए|

पाकिस्तानी एक्टर ने कहा कि यहां इवेंट हो रहा हो तो सलमान, शाहरुख, अक्षय आएं मिले, इज्जत मिले| मैं वहा जाउं तो इज्जत मिले| अगर साथ काम करना नहीं पॉसिबल है तो कोई बात नहीं लेकिन एक दूसरे से मिलने से नहीं रोकना चाहिए| ये ज्यादा जरुरी है कि हम एक दूसरे के काम की तारीफ कर सकें|

आपको बताएं हुमायूं सईद के वर्क फ्रंट की तो वो इन दिनों अपने सीरियल मेरे पास तुम हो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं| इस सीरियल में हुमायूं ने दानिश अख्तर का रोल प्ले किया है| पाकिस्तान में तो ये सीरियल सुपरहिट हो चुका है लेकिन अब भारत में दो अगस्त से जिंदगी चैनल पर देखा जाएगा|

About Post Author