संजय राउत ने बीजेपी पर कसा तंज, कहा- ‘आप 200 सीटें भी पार नहीं कर पाएंगे, भगवान राम भी नहीं बचाएंगे’

KNEWS DESK- बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए में शामिल होने के बाद बीजेपी पर विपक्षी पार्टियां लगातार हमलावर हैं| वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत ने एकबार फिर बीजेपी और एनडीए गठबंधन पर निशाना साधा है| उन्होंने कहा है, नीतीश कुमार को तोड़ो, शिवसेना को तोड़ो…हेमंत सोरेन पर छापेमारी करो, केजरीवाल पर छापेमारी करो| ये नौटंकी क्यों चल रही है? 400 सीटें क्या, आप 200 सीटें भी पार नहीं कर पाएंगे| आप हारने जा रहे हो…आपको भगवान राम भी नहीं बचा रहे हैं|

इससे पहले संजय राउत ने सोमवार को नीतीश कुमार और बीजेपी पर तंज कसा था| उन्होंने कहा था, अगर कोई सोचता है कि नीतीश कुमार के जाने से इंडिया गठबंधन में दरार पैदा हो जाएगी तो यह सही नहीं है| वास्तव में ऐसे लोगों के जाने से संगठन और दृढ़ होगा और ‘इंडिया’ गठबंधन भी मजबूत होगा| उनके मुताबिक, नीतीश कुमार का मतलब बिहार नहीं है| नीतीश कुमार बीजेपी का असली चेहरा नहीं जानते हैं और BJP उन्हें खत्म करने जा रही है| यह बिहार की पहचान खत्म करने की बीजेपी की चाल है|

उन्होंने बिहार सीएम पर हमला करते हुए सोमवार को कहा था, उन्हें (नीतीश) सर्कस में जाना चाहिए| सर्कस में अच्छे दिन आएंगे| उन्हें पलटू राम सर्कस बनाना चाहिए और बीजेपी को उसका रिंगमास्टर बनना चाहिए| नीतीश कुमार को ‘मानसिक और राजनीतिक रूप से’ परेशान व्यक्ति करार देते हुए उन्होंने आगे दावा किया कि बिहार के मुख्यमंत्री का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और उनके करीबी एक व्यक्ति ने कहा कि वह आंशिक रूप से याददाश्त खोने की समस्या से पीड़ित हैं|

About Post Author