Sahara Group: बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक रही सहारा प्रमुख की पहुंच, इन नेताओं के थे बेहद करीबी

KNEWS DESK- सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार (14 नवंबर 2023) को मुंबई के कोकिला बेन हॉस्पिटल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। आपको बता दें कि वह 75 साल के थे। रॉय ने खुदरा, रियल एस्टेट और वित्तीय सेवा क्षेत्रों में एक विशाल व्यापारिक साम्राज्य खड़ा किया। उनको रविवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद रात करीब साढ़े 10 बजे उनका निधन हो गया। वे देश के कई बड़े-बड़े नेताओं के करीबी भी रहे।

Sahara Subrata Roy Death News close relations with Mulayam Singh Yadav Amar Singh Sahara Subrata Roy Death: सहारा प्रमुख की बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक रही पहुंच, जानें- किन नेताओं के करीबी थे सुब्रत रॉय

समाजवादी पार्टी प्रमुख के थे बेहद करीबी

समाजवादी पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव के करीबी रहे सुब्रत रॉय ने लखनऊ और उत्तर प्रदेश में अपने कारोबार को एक नई ऊंचाई प्रदान की थी। उन्होंने लखनऊ में सहारा सिटी का निर्माण किया था जिसमें रहने के लिए बड़े- बड़े लोग आवेदन किया करते थे।

बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक रही पहुंच

उनकी पहुंच बॉलीवुड से लेकर राजनेताओं तक थी। सुब्रत रॉय को बीजेपी और कांग्रेस के भी तमाम बड़े नेताओं का करीबी माना जाता रहा है। सुब्रत रॉय के सहारा ने कारगिल युद्ध में शहीदों परिवारों की आर्थिक सहायता की थी। जिसके लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने उनकी तारीफ भी की थी। सुब्रत रॉय राजनेता अमर सिंह, बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन के पारिवारिक सदस्यों की तरह थे।

अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि

सपा चीफ अखिलेश यादव ने उनके निधन पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “सहारा श्री सुब्रत रॉय जी का निधन उत्तर प्रदेश और देश के लिए भावात्मक क्षति हैं क्योंकि वो एक अति सफल व्यवसायी के साथ-साथ एक ऐसे अति संवेदनशील विशाल हृदयवाले व्यक्ति भी थे जिन्होंने अनगिनत लोगों की सहायता की उनका सहारा बने. भावभीनी श्रद्धांजलि.”

ये भी पढ़ें-    विश्व कप 2023 का पहला सेमी-फाइनल आज, भारत और न्यूजीलैंड होंगे आमने- सामने

About Post Author