मेरठ में रैपिड रेल का गिरा स्लैब, काम कर रहे 8 मजदूर दबे, 3 हालत गम्भीर

KNEWS DESK… उत्तर प्रदेश के मेरठ में निर्माणधीन रैपिड रेल के एक स्लैब बीती देर रात गिर गया है। जिसके इसके नीचे 8 मजदूर नीचे दब गए हैं। यह घटना मेरठ के थाना ब्रम्हपुरी इलाके में शाॅप्रिक्स माॅल के पास हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही हालंकि राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। मलबे में दबे घायल मजदूरों को बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल आपको बता दें कि मेरठ में देर रात हुई घटना के घायल मजदूरों राहत बचाव कार्य शुरू करके बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मलबे दबे मजदूरों में तीन की हालत गम्भीर बनी हुई है। जानकारी मिल रही है कि यह घटना देर रात लगभग 3 बजे हुई है। घटना के लगभग आधे घंटे बाद एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायल मजदूरों को केएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के लिए बता दें कि ब्रम्हपुरी क्षेत्र में शाॅप्रिक्स माॅल के पास हुई घटना के दौरान मजदूर स्लैब डालने के लिए लोहे के जाल को बांध रहे थे। उस दौरान क्रेन ढांचे के ऊपर मजदूरों को सरिया पहुंचा रही थी। उसी वक्त एक हिस्से का लोहे का ढांचा उलझ गया और दोनों पिलर के बीच का स्लैब था जोकि गिर गया। स्लैब के गिरते ही आस-पास इलाके में हड़कंप मच गया। स्लैब के ऊपर काम कर रहे 8 मजदूर उसके नीचे दब गए। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मानें तो यह चौराहा सबसे अधिक व्यस्त चौराहा माना  जाता है। हांलिक रात होने के चलते यहां पर कोई नहीं था जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया है सिर्फ काम कर रहे मजदूर ही हादसे में घायल हुए हैं।

About Post Author