खाएं पराठा जीते एक लाख का इनाम, सिर्फ दो लोग ही कर पाएं हैं जीत हांसिल

KNEWS DESK- क्या आपको पता है कि हरियाणा के रोहतक जिले में एक रेस्टोरेंट है जहां पराठा खाने पर एक लाख रूपए का इनाम दिया जाता है| आप सोच रहे होंगे कि ये तो बहुत आसान तरीका है कोई भी खा सकता है लेकिन आपको बता दें कि अब तक ये प्रतियोगिता सिर्फ 2 लोगों ने ही जीती है 2 लोग ही एक लाख रूपए जीत पाएं हैं| चलिए इसके बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं…

इस रेस्टोरेंट में लोग दूर-दूर से पराठें खाने आते हैं| यहां 50 तरीके के पराठें बनाएं जाते हैं| इस रेस्टोरेंट में 280 रुपये से पराठे की शुरुआत होती है और 700 रुपये तक के पराठे यहां पर मिलते हैं| ये पराठे मीडियम, फुल और एक्स्ट्रा लार्ज साइज के होते हैं| यहां पर 18 इंच, 24 इंच और 28 इंच के परांठे बनाए जाते हैं| इस रेस्टोरेंट का नाम तपस्या है जो कि इसके संचालक मुकेश कुमार की बेटी के नाम पर रखा गया है| 16 साल से चल रहे इस रेस्टोरेंट में बड़ा पराठा बनाने का सुझाव मुकेश कुमार की बेटी ने ही दिया था| लोग यहां के पराठों को काफी पसंद करते हैं|

यदि आप भी यहां जाना चाहें तो इस पते पर जा सकते हैं-NH10, opp. State Institute of Hotel Management, Sector-28, Rohtak, Haryana 124001

यहां आने वाला हर शख्स जीतने की पूरी कोशिश करता है लेकिन पराठे का साइज़ बड़ा होने के कारण अधिकतर लोग हार जाते हैं यही वजह है कि 16 साल में आज तक सिर्फ 2 लोग ही इस प्रतियोगिता को जीत कर 1 लाख रूपए हांसिल कर पाएं हैं| यदि प्रतियोगिता के दौरान कोई पराठा पूरा न खा पाए तो वह उसे पैक करके ले जा सकता है|

About Post Author