पैरोल पर छूटे राम रहीम ने जारी किया वीडियो मैसेज, राम मंदिर के लिए कहा ये…

KNEWS DESK- रेप के दोषी और रोहतक की जेल में 20 साल की सजा काट रहे राम रहीम को 50 दिनों की पैरोल मिली। बाहर आते ही राम रहीम ने अपने आश्रम से एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में उसने क्या कुछ कहा चलिए आपको बताते हैं-

पैरोल से बाहर आते ही राम रहीम ने एक वीडियो जारी कर अपने भक्तों से कहा कि एक बार फिर से आपकी सेवा में हाजिर हो गए हैं। आप जहां हैं, वहीं से खुशियां मनाएं। यूपी आने की जरूरत नहीं है। अपने फॉलोअर्स से राम रहीम ने कहा कि राम का पर्व चल रहा है। आप सभी उसमें शामिल हों। हम सब राम की संतान हैं। राम रहीम ने कहा पूरा देश दिवाली मना रहा है। आप भी उसमें शामिल हों। दरअसल, हत्या और रेप के मामले में आरोपी राम रहीम को एक बार फिर से पैरोल मिली है।

जेल से मिली कुछ दिनों की रिहाई है पैरोल

बताते चलें कि सजा पूरी होने से पहले मुजरिम को जेल से मिली कुछ दिनों की रिहाई को पैरोल कहा जाता है। इसके लिए कैदी का अच्छा व्यवहार होना भी एक शर्त है। पैरोल के लिए कैदी को जेल से बाहर निकलने की जरूरी वजह बतानी पड़ती है। इसके बाद संबंधित राज्य की सरकार पैरोल देने के मामले में आखिरी फैसला करती है।

8वीं बार राम रहीम को मिली पैरोल

राम रहीम को 8वीं बार पैरोल मिली है. इससे पहले वो नवंबर में जेल से बाहर आया था। इस बीच उन्हें बार-बार पैरोल मिलने पर भी सवाल उठ रहे हैं। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (SGPC) ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका भी दायर कर चुका है।

इन मामलों में दोषी है राम रहीम 

बताते चलें कि राम रहीम को हत्या के दो अलग-अलग मामलों में दोषी ठहराया गया है। इसके लिए उन्हें 17 जनवरी 2019 और 18 अक्टूबर 2021 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। वह रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है।

ये भी पढ़ें-  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी, IMD ने बताया- कब तक जारी रहेगा सर्दी का सितम

About Post Author