उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी, IMD ने बताया- कब तक जारी रहेगा सर्दी का सितम

KNEWS DESK- उत्तर भारत में ठंड का अलर्ट जारी है। आपको बता दें कि पहाड़ी राज्यों कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में शीत लहर भी मुश्किल का सबब बनी हुई है।  इस बीच मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 21 और 22 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

उत्तर भारत के अधिकतर राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में सर्दी के बीच घने कोहरे और शीतलहर से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ी है। तो वहीं, फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं। कई उड़ानों को रद्द किया गया है।

IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में भी कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। अगले तीन दिनों तक पंजाब हरियाणा और राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 5.30 बजे पंजाब के पटियाला में 50 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी रही। इसके अलावा पालम में 50 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। हरियाणा के चंडीगढ़ में 25 मीटर, हिसार में 50 मीटर, राजस्थान के चूरु और बीकानेर में 50 मीटर, बरेली और झांसी में 25 मीटर, मध्य प्रदेश के भोपाल में 25 मीटर और सागर एवं सतना में 50 मीटर‌ विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है।

ये भी पढ़ें-   आज गर्भगृह में होगी अतिविशिष्ट पूजा-अर्चना, जानें राम मंदिर में क्या-क्या होंगे अनुष्ठान…

About Post Author