राजस्थान सीएम गहलोत पालनहार लाभार्थियों से करेंगे संवाद

KNEWS DESK… राजस्थान के सीएमल अशोक गहलोत राज्य स्तरीय पालनहार लाभार्थी संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिसमें वो 5 लाख 91  हजार लाभार्थियों के बैंक खातों 87.36 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। यह आयोजन राज्य के सभी जिलों में वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से किया गया है।

दरअसल आपको बता दें कि सीएम भूपेश ने बजट में कई योजनाओं की घोषाणाएं की थी। इसके अलावा कई योजनाओं का बजट बढ़ाया गया था। राजस्थान में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों को हर महीने दी जाने वाली साहयता राशि बढ़ाकर 750 रुपए कर दी गई है। इसी तरह से 6-8 वर्ष के बच्चों की राशि 1500 रुपए कर दी गई है। इन योजनाओं पर प्रदेश सरकार को 2516 करोड़ रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान की सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में भी लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। निरोगी राजस्थान की संकल्पना के तहत ग्रामीण और शहरी इलाकों में चिकित्सा सुविधाओं को विस्तार किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्रों के क्रमोन्नयन से लेकर संस्थानों के सुदृढ़ीकरण सहित स्वास्थ्य सेवाओं को मजूबत बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सीएम गहलोत ने बताया कि राज्य में 473 चिकित्सा संस्थानों के भवनों का निर्माण भी कराया जाएगा। जिसके लिए वित्तीय प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी गई हैं। जिनमें सभी तरह के स्वास्थ्य केंद्र शामिल होंगे। इसके अलावा राज्य सरकार ने जयपुर की पंचायत समिति जालसू के रोजदा स्थित श्री गोपाल जी मंदिर परिसर में भी विकास राज्य सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा यात्रियों के लिए विभिन्न सुविधाएं विकसित करने के लिए कार्य कर रही है। इसी क्रम में सीएम ने जयपुर की पंचायत समिति जालसू के रोजदा स्थित श्री गोपाल जी मंदिर में भी में विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। जिसके लिए 2 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। जिससे अब वहां पर विकास कार्य कराए जाएंगे।

About Post Author