भाजपा केरल, झारखंड समेत 5 प्रदेशों के बदल सकती है अध्यक्ष, नड्डा की टीम में भी होगा बदलाव

KNEWS DESK… आगामी लोकसभा और कुछ प्रदेशों के विधानसभा चुनावों को मद्देनजर रखते हुए भाजपा संगठन स्तर पर बड़ा फेरबदल कर सकती है। कहा जा रहा है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा झारखंड समेत पंजाब, केरल और तेलंगाना में नए प्रदेश आध्यक्ष बना सकते हैं।

दरअसल आपको बता दें कि सूत्रों से मिल इन जानकारियों को तब और ज्यादा ताकत मिल गई जब पंजाब के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया। लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन खबरों के अनुसार सुनील जाखड़ को भाजपा पंजाब की जिम्मेदारी सौंप सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि जाखड़ कांग्रेस छोड़कर भाजपा को ज्वाइन किया है। इस वर्ष के अंत में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुानव होने हैं। मध्यप्रदेश और मिजोरम में सरकार रूढ़ पार्टी भाजपा ही है तो वहीं दूसरी तरफ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में  कांग्रेस की सरकार है और तेलंगाना में BRS सत्ता में है।

जानकारी के लिए बता दें कि इस वर्ष 4 प्रदेशों में विधानसभा के चुनाव हुए हैं। इनमें भाजपा त्रिपुरा में गठबंधन के माध्यम से सरकार में लौट आई है। वहीं मेघालय और नागालैंड में भाजपा सरकार में सहयोगी है। सिर्फ BJP को कर्नाटक की सत्ता गंवानी पड़ी है।

पीएम मोदी की मौजूदगी में शाह और जेपी की 28 जून को हुई थी बैठक

गौरबतल हो कि बीते 28 जून को पीएम मोदी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमिथ शाह और जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज नेताओं के साथ बैठक की थी। बैठक में नड्डा की मौजूदगी में राज्य स्तर से लेकर भाजपा में संगठन में बदलाव को लेकर बातचीत हुई थी। सूत्रों की मानें तो सबसे अधिक बात धर्मेंद्र प्रधान व भूपेंद्र यादव के नाम पर हुई थी। इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें…  UCC पर कहां तक पहुंची मोदी सरकार,देशभर में कब होगा लागू?

About Post Author