पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख

KNEWS DESK-  पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का शुक्रवार यानी आज मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया| जहां उन्हें कार्डियक अरेस्ट के बाद भर्ती कराया गया था| निजी चिकित्सा सुविधा ने कहा कि मनोहर जोशी को 21 फरवरी को गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार को उनका निधन हो गया| महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी के निधन पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है|

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर मनोहर जोशी के निधन पर दुख जताया है| उन्होंने पोस्ट में लिखा कि लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी जी का निधन अत्यंत दुखद है| प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें|

आपको बता दें कि बीते साल मई में ब्रेन हेमरेज के बाद मनोहर जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जानकारी के अनुसार, मनोहर जोशी के परिवार वालों का कहना है कि उनका अंतिम संस्कार आज दादर इलाके के शिवाजी पार्क श्मशान में किया जाएगा|

यह भी पढ़ें…पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का मुंबई में निधन

About Post Author