राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- ‘तमिलनाडु को बाढ़ से राहत के लिए पैसे नहीं देती केंद्र सरकार…’

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों का प्रचार- प्रसार जारी है| इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शुक्रवार यानि आज तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में एक चुनावी रैली को संबोधित किया| इस दौरान उन्होंने कहा कि 2024 की चुनावी लड़ाई विचारधाराओं की लड़ाई है| चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा- आज भारत में वैचारिक लड़ाई चल रही है| एक तरफ पेरियार के विचार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता हैं और दूसरी तरफ आरएसएस, नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं|

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि आज भारत में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है| एक तरफ पेरियार, सामाजिक न्याय, स्वतंत्रता और समानता के विचार हैं और दूसरी तरफ आरएसएस, नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार के विचार हैं| नरेंद्र मोदी कहते हैं एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा| कांग्रेस सांसद ने कहा कि मोदी का नारा है- एक राष्ट्र, एक नेता, एक भाषा|

उन्होंने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा- जब तमिलनाडु बाढ़ राहत के लिए पैसे मांगता है तो इनकार कर दिया जाता है। केंद्र बाढ़ राहत के लिए तमिलनाडु के अनुरोध को पिचाई के रूप में लेबल करता है। जब तमिल मछुआरे मदद मांगते हैं तो केंद्र उन्हें कुछ नहीं देता है। तमिल किसानों को जंतर-मंतर जाने के लिए मजबूर किया गया था|

झूठ के पुलिंदे से नहीं बदलेगा इतिहास', राहुल गांधी ने मुस्लिम लीग के मुद्दे पर भाजपा को दिया जवाब - Rahul Gandhi slams BJP says history does not change by spewing lies

आपको बता दें कि तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में पहुंचे राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार रॉबर्ट ब्रूस के लिए प्रचार कर रहे थे| इस दौरान रैली में डीएमके सांसद और तूतुकुडी लोकसभा उम्मीदवार कनिमोझी करुणानिधि, तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थागई भी मौजूद रहे|

About Post Author