हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा

KNEWS DESK- पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार यानी आज कहा कि हरियाणा में राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री पद से मनोहर लाल खट्टर और उप-मुख्यमंत्री पद से दुष्यंत चौटाला, दोनों ने इस्तीफा दे दिया है। इसका मतलब है कि चुनाव से ठीक पहले उन्होंने मान लिया है कि सरकार विफल हो गई है। उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज जो हुआ गठबंधन हुआ ये मनोहर लाल जी चीफ मिनिस्टर और डिप्टी सीएम दुष्यंत बने। आज दोनों गए दोनों ने इस्तीफा दे दिया है। तो इसका मतलब चुनाव के ठीक समय पहले वो अपनी स्वयं चुनावी हार मान चुके हैं। सरकार विफल हो गई है। उन्हें सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए और हमें चुनाव की ओर बढ़ना चाहिए।

ये भी पढ़ें-  सोनम बाजवा, कृति खरबंदा और स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी मुंबई एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, देखें स्टार्स की तस्वीरें

About Post Author